Ortolan bunting Dish: पाप की थाली, मुंह छिपाकर खाते हैं यह पारंपरिक डिश
फ्रांस में ऑर्टोलान बंटिंग नाम का एक पक्षी है, जिसकी डिश लोग मुंह छिपाकर खाते हैं...
Ortolan-bunting-Dish
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:13 PM
Ortolan bunting Dish: हम भारतीय खाने-पीने के बेहद शौकीन हैं। अपनी पसंद का खाना खाने के लिए दूर सफर करने को भी तैयार रहते हैं। सड़क-गली-मुहल्ले जहां भी अपनी पसंदीदा डिश दिख जाए, उसे सरेराह बड़े चाव से चटखारे लेकर खाने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रांस की एक ऐसी स्पेशल डिश है, जिसे वहां के लोगों को मुंह छिपाकर खाना पड़ता है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि मुंह छिपाकर खाना पड़े, वो भी स्पेशल डिश को। तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, फ्रांस में इस स्पेशल डिश को ‘पाप की थाली’ 'Sinful Dish' कहते हैं। इस थाली को लोग मुंह छिपाकर खाना पसंद करते हैं। यह परंपरा कोई आज की नहीं, बल्कि सदियों पुरानी है। इस अनोखी परंपरा के पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी। यह डिश एक पक्षी से तैयार की जाती है, जिसे ऑर्टोलान बंटिंग (Ortolan bunting) कहते हैं और इसे खाने से जुड़ी अजीब प्रथा में लोग भगवान से अपने पाप छुपाने के इरादे से खुद को रूमाल से ढंककर इसे खाते हैं। सिर ढंककर खाना खाना अपने आप में अजीब है, लेकिन यह उनकी एक परंपरा का हिस्सा है।
क्रूरता के कारण कहते हैं ‘पाप की थाली’:
आप सोच रहे होंगे कि लोग इसे ‘पाप की थाली’ क्यों कहते हैं? तो इसके पीछे एक कहानी है। ये पक्षी हर साल शरद ऋतु में अफ्रीका की ओर माइग्रेट करते हैं। उसी दौरान घात लगाकर शिकारी इनको पकड़ लेते हैं। शिकारी इसके बाद इनको कई दिनों तक कैद करके रखते हैं और इन्हें जबरन जरूरत से ज्यादा खाना खिलाते हैं, ताकि इनका वजन ज्यादा हो जाए। उन्हें इतना ज्यादा अनाज और बीज खिलाए जाते हैं, ये पक्षी ऑर्टाेलन बंटिंग गुब्बारे जैसे फूल जाते हैं। उनका वजन 3 गुना बढ़ जाता है। इसके बाद, उन्हें एक कंटेनर के भीतर आर्मग्नैक ब्रांडी में डुबोकर मैरीनेट किया जाता है। फिर परोसे जाने से पहले उन्हें केवल 8 मिनट में तोड़ा जाता है और फिर इनको आग में भून दिया जाता है। हर साल करीब 30 हजार ऑर्टोलन बंटिंग पक्षी पकड़े जाते हैं।
एक निवाले में खत्म करना पड़ता है:
परंपरा यह भी है कि एक ऑर्टाेलन पक्षी को एक ही बार में खाया जाना चाहिए, न कि अलग-अलग निवाले में। यही नहीं परंपरा ये भी है कि इस पक्षी को एक बार में ही खाना चाहिए। जब खाने में इतनी क्रूरता दिखाई जाती है, तो यह भी एक कारण है कि इसे पाप की थाली कहते हैं।
आखिर मुंह ढंककर खाने की वजह क्या है:
दरअसल इसके पीछे वजह है इस पक्षी के साथ होने वाली क्रूरता। Ortolan bunting के पकड़े जाने से लेकर पकाकर खाए जाने तक इस पर बहुत जुल्म किया जाता है। इसमें क्रूरता की हद कर दी जाती है। इसे खाते हुए भी लोग पक्षी की नाजुक हड्डियों और उसकी चोंच को काटते हैं। लोग इसे बड़ा क्रूरता से चबाकर थूक देते हैं। परंपरा के अनुसार लोग इस पक्षी को खाया जाना पाप मानते हैं। यही वजह है कि इन्हें छिपाकर खाने की परंपरा है, ताकि कोई इन्हें पाप करते देख न ले। लोग परंपरा तो निभा लेते हैं, लेकिन इसे खाना पाप मानते हैं। इसलिए अपना सिर ढंककर ईश्वर से अपने पाप को छुपाते हैं और अपने पाप की माफी मांगते हैं।
हालांकि, यूरोप के कई देशों में इस पक्षी के मांस को खाने पर अब प्रतिबंध घोषित किया गया है। खुद फ्रांस ने भी इस पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन फिर भी कई जगह इसे परंपरा के नाम पर छिप कर खाया जाता है।
Ortolan bunting Dish: कैसे बनी शान की प्रतीक
हालांकि अब इसे खाने व शिकार पर कई देशों व खासकर फ्रांस में प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन दशकों पहले यह डिश उत्तरी यूरोप में अमीर घरों के डायनिंग टेबल की शान हुआ करती थी। रोमन सम्राटों से लेकर फ्रांसीसी राजाओं तक के यहां इसे शाही मेज पर सजाया जाता था। राजाघराने के लोग इन पक्षियों को खाना शान के प्रतीक के रूप में मानते थे। यह इतना विशिष्ट था कि परंपरागत रूप से केवल बहुत अमीर और पादरी लोगों के लिए ही उपलब्ध था। ऑर्टाेलन छोटे, भूरे और फिंच जैसे होते हैं। उनका सिर हरा-भूरा होता है और शरीर ऐसा लगता है जैसे यह किसी गौरैया का हो। लंबाई तकरीबन 6 इंच होती है।