प्रोटीन फ्रूट : प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये फल , आज से ही डाइट में करलें शामिल
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2022 08:34 PM
प्रोटीन को अपनी रोज की डाइट में शामिल करना बहुत ज़रूरी है क्यूंकि प्रोटीन एक ऐसा पोषक है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आपको अपनी डेली की डाइट में ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए जिनमें फैट और कोलेस्ट्रॉल कम हो और प्रोटीन की मात्रा ज़्यादा हो। इसलिए आपको प्रोटीन रिच फलों का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
प्रोटीन रिच फ़ूड: प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्वा है जो हमारे शरीर को सही बनाये रखने में मदद करता है। इसके सेवन से आपको वज़न कम करने आदि में भी मदद मिलती है। तो आइये जानते हैं कि ऐसी कौन कौन सी डाइट होती हैं जो प्रोटीन से भरपूर होती हैं। वैसे तो नॉनवेज खाने में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है लेकिन हम बात करेंगे वेज फ्रूट्स के बारे में।
प्रोटीन के लिए आप किशमिश , अमरुद , खजूर , सूखा आलूबुखारा , आदि का सेवन कर सकते हैं क्यूंकि यह फल प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत हैं। इसलिए अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक अच्छी डाइट देना चाहते हैं जो प्रोटीन से भरपूर हो तो आज ही इन फलों को अपनी डेली डाइट में शामिल कर लें।