विज्ञापन
Quick Makeup Routine: अगर सही तरीके से कुछ आसान स्टेप्स अपनाए जाएं तो सिर्फ 5 से 7 मिनट में भी फ्रेश, ग्लोइंग और कॉन्फिडेंट लुक पाया जा सकता है। विजी मॉर्निंग में यही छोटा सा Glow Up Routine आपकी पूरी शुरुआत बदल सकता है।

Busy Morning Makeup: सुबह का समय अक्सर सबसे ज्यादा भागदौड़ वाला होता है। कभी ऑफिस की जल्दी, कभी कॉलेज की क्लास कभी किसी जरूरी मीटिंग की तैयारी। ऐसे में खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। खासकर मेकअप की बात आए तो कई लोग सोचते हैं कि अच्छा दिखने के लिए बहुत समय चाहिए। इसी वजह से या तो मेकअप छोड़ दिया जाता है या जल्दबाजी में ऐसा लुक बन जाता है जो नेचुरल नहीं लगता लेकिन सच यह है कि खूबसूरत दिखने के लिए हमेशा भारी मेकअप की जरूरत नहीं होती। अगर सही तरीके से कुछ आसान स्टेप्स अपनाए जाएं तो सिर्फ 5 से 7 मिनट में भी फ्रेश, ग्लोइंग और कॉन्फिडेंट लुक पाया जा सकता है। विजी मॉर्निंग में यही छोटा सा Glow Up Routine आपकी पूरी शुरुआत बदल सकता है।
अक्सर सुबह की शुरुआत अलार्म से नहीं भागदौड़ से होती है। जल्दी उठने के बाद भी समय कैसे निकल जाता है पता ही नहीं चलता। नाश्ता, ऑफिस की तैयारी, बच्चों का काम या कॉलेज की जल्दी इन सबके बीच मेकअप के लिए अलग समय निकालना आसान नहीं होता। कई लोग मेकअप को एक लंबी प्रक्रिया मानते हैं जिसमें बहुत सारे प्रोडक्ट और समय लगता है लेकिन रोजाना की जिंदगी में इतना सब जरूरी नहीं होता। असल जरूरत होती है एक ऐसे रूटीन की जो कम समय में अच्छा रिजल्ट दे और चेहरा फ्रेश दिखाए।
जब समय कम हो तो सबसे पहले चेहरे को साफ करना जरूरी है। इसके लिए आप फेस वॉश या वेट वाइप का इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि त्वचा तुरंत फ्रेश लगे। इसके बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं जिससे स्किन हाइड्रेटेड और सॉफ्ट दिखे। अब फाउंडेशन की जगह BB क्रीम या टिंटेड मॉइस्चराइजर चुनें। यह जल्दी ब्लेंड हो जाता है और चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है। अगर डार्क सर्कल्स या दाग ज्यादा नजर आ रहे हों तो थोड़ा कंसीलर लगाकर हल्के हाथों से ब्लेंड कर लें। इससे चेहरा साफ और तैयार दिखता है बिना ज्यादा मेहनत के।
आंखें चेहरे की सबसे एक्सप्रेसिव जगह होती हैं इसलिए थोड़ा ध्यान यहां जरूर देना चाहिए। सबसे पहले अपनी आइब्रो को ब्रश करें। अगर जरूरत लगे तो हल्का सा भर लें। इससे चेहरा तुरंत ज्यादा सधा हुआ लगता है। इसके बाद सिर्फ एक कोट मस्कारा लगाएं। यह आपकी आंखों को बड़ा, खुला और ज्यादा जागा हुआ दिखाता है। अगर थोड़ा समय और हो तो न्यूड या हल्का ब्राउन आईशैडो लगा सकती हैं जिससे आंखों में सॉफ्ट डेप्थ आती है। आईलाइनर हर दिन जरूरी नहीं होता। कई बार सिर्फ मस्कारा ही काफी होता है और लुक ज्यादा नेचुरल भी लगता है।
अब आता है सबसे आसान और असरदार हिस्सा गालों और होंठों को हल्का रंग देना। इसके लिए क्रीम ब्लश या लिप-एंड-चीक टिंट सबसे अच्छा विकल्प है। इसे हल्के से गालों पर लगाएं जिससे चेहरा तुरंत हेल्दी और फ्रेश दिखने लगता है। यही टिंट आप होंठों पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे समय भी बचता है और पूरा लुक एक जैसा सुंदर लगता है। अगर आप थोड़ा एक्स्ट्रा शाइन चाहती हैं तो ऊपर से हल्का लिप ग्लॉस लगा सकती हैं। इससे पूरा चेहरा ज्यादा फ्रेश और पॉलिश्ड लगता है।
Busy Morning में सबसे बड़ी गलती होती है बहुत सारे प्रोडक्ट्स एक साथ इस्तेमाल करना। इससे समय भी ज्यादा लगता है और कई बार लुक भारी लगने लगता है। मल्टी-यूज प्रोडक्ट्स जैसे BB क्रीम, टिंट और क्रीम ब्लश आपकी सुबह को आसान बना सकते हैं। कम चीजों में बेहतर रिजल्ट मिलना ही असली स्मार्ट मेकअप है।
जब आप जल्दी में भी खुद को अच्छा महसूस करती हैं तो पूरा दिन बेहतर जाता है। एक साफ, हल्का और फ्रेश लुक सिर्फ चेहरे को नहीं, आपके आत्मविश्वास को भी बदल देता है। मेकअप का मतलब सिर्फ सुंदर दिखना नहीं बल्कि खुद को अच्छा महसूस कराना भी है। इसलिए इसे बोझ नहीं एक आसान सेल्फ-केयर रूटीन की तरह देखें।
विज्ञापन