Rose Day वैलेंटाइन वीक का पहला और सबसे खूबसूरत दिन है। इस दिन लोग अपने प्यार, दोस्ती और जज़्बातों को गुलाब के जरिए व्यक्त करते हैं। इस आर्टिकल में आपको हर रंग के गुलाब का मतलब, गिफ्ट के आइडियाज, सबसे बेहतरीन विशेज और मैसेजेस और सेलिब्रेशन टिप्स मिलेंगी जो आपके रोज डे को यादगार और खास बना देंगी।

Valentine Week: हल्की गुलाबी ठंड में प्यार के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। 7 फरवरी से Valentine Week की शुरूआत होती है जिसका इंतजार प्यार में पड़े हर शख्स को होता है। Valentine Week में Lovebirds एक अलग ही दुनिया में खोए हुए रहते हैं। कहीं कोई अपनी दिल की बात फूल देकर करता है तो कहीं घुटनों के बल बैठकर इजहार-ए-मोहब्बत की जाती है। Valentine Week में आशिकों का हाल कुछ इस कदर होता है कि वो सामने वाले को खुश करने के लिए पूरी जी-जान लगा देते हैं। Valentine Week में आशिकों का मिजाज देखकर गुलाब के तेवर भी सातवें आसमान पर पहुंच जाते हैं। जहां रोजाना आम कीमत में बिकने वाले गुलाब को हर कोई नजरअंदाज करता है वहीं Valentine Week में गुलाब भी अपनी कीमत डबल कर पूरा बदला लेते हैं।

Valentine Week पर गुलाब के दाम भी डबल हो जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है डिमांड का बहुत ज्यादा हो जाना। वेलेंटाइन वीक के दौरान हर कोई गुलाब खरीदना चाहता है चाहे वह एक हो या बाउकेट। इसलिए गुलाब के तेवर भी बढ़ जाते हैं और गुलाब की कीमत बढ़ जाती है। इसकी दूसरी वजह है सप्लाई लिमिटेड होना। गुलाब उगाना आसान नहीं होता। मौसम, पानी और समय सबका सही संतुलन जरूरी होता है। ठंडी या ज्यादा गर्मी हो जाए तो फसल खराब हो सकती है। तीसरी वजह है ट्रांसपोर्ट और स्टोरेज का खर्चा। गुलाब नाज़ुक फूल होते हैं इन्हें ताजा रखने के लिए खास ध्यान देना पड़ता है। दूर-दूर से शहरों तक लाने में लागत बढ़ जाती है।

रोज डे (Rose Day) आते ही हवा में एक अलग सी खुशबू घुल जाती है। फूलों की दुकानें सज जाती हैं और लोग अपने प्यार, दोस्ती और जज़्बातों को एक गुलाब के जरिए बयां करने की सोचते हैं। गुलाब सिर्फ एक फूल नहीं होता बल्कि गुलाब का हर रंग अपनी एक कहानी कहता है। इसलिए रोज डे पर सिर्फ गुलाब देना ही नहीं बल्कि सही रंग का गुलाब देना भी बहुत जरूरी होता है।
लाल गुलाब (Red Rose) को प्यार का प्रतीक माना जाता है। Red Rose उन लोगों को दिया जाता है जिनसे आप दिल से प्यार करते हैं। गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, पति या पत्नी के लिए लाल गुलाब परफेक्ट माना जाता है। यह गुलाब कहता है, “मैं तुमसे सच में प्यार करता/करती हूँ।”

सफेद गुलाब (White Rose) शांति, सच्चाई और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। यह गुलाब उन रिश्तों के लिए होता है जहां इज्जत ज्यादा हो। कभी-कभी माफी मांगने या किसी पुराने गिले-शिकवे को खत्म करने के लिए भी White Rose दिया जाता है।

पीला गुलाब (Yellow Rose) दोस्ती का सबसे प्यारा निशान है। बेस्ट फ्रेंड, करीबी दोस्त या किसी ऐसे इंसान के लिए जिसे आप खुश देखना चाहते हों उनके लिए पीला गुलाब बिल्कुल सही रहता है। यह कहता है, “तुम मेरी जिंदगी में खुशी लाते हो।”

गुलाबी गुलाब (Pink Rose) उन लोगों के लिए होता है जिनकी आप इज्जत करते हैं या जिनसे आप चुपचाप प्यार करते हैं। क्रश, खास दोस्त या किसी अपने के लिए को यह गुलाब दिया जा सकता है। यह शर्मिला सा प्यार और सम्मान दिखाता है।

ऑरेंज गुलाब (Orange Rose) आकर्षण और उत्साह को दर्शाता है। अगर आप किसी को बताना चाहते हैं कि आप उसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं लेकिन सीधे प्यार नहीं कह पा रहे तो ऑरेंज गुलाब एक अच्छा विकल्प है।

बैंगनी गुलाब (Purple Rose) लक्जरी और लव एट फर्स्ट साइट को दर्शाता है। यह गुलाब ज्यादा दुर्लभ होता है और उन लोगों के लिए होता है जो आपके लिए बहुत खास हों।

बहरहाल रोज डे पर यह जरूरी नहीं कि आप सबसे महंगा गुलाब ही खरीदें। गुलाब का रंग और आपके जज्बात ज्यादा मायने रखते हैं ना कि उसकी कीमत। अगर गुलाब दिल से दिया गया हो तो वह सामने वाले के लिए हमेशा खास होता है। एक छोटा सा गुलाब भी अगर सही इंसान को दिया जाए तो वह दिन यादगार बना देता है।