
नवरात्रि 2025 की शुरुआत हो चुकी है और अगले नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना में मग्न रहेंगे। इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और फलाहार का सेवन करते हैं, जिसमें नट्स, बीज, फल, आलू, सिंघाड़ा और कूटू का आटा शामिल होता है। यह सिर्फ धार्मिक आस्था का हिस्सा नहीं है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है। Shardiya Navratri 2025 Vrat
हालांकि लगातार नौ दिन व्रत रखना आसान नहीं होता और कभी-कभी कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है। पानी के साथ-साथ ताजगी भरे जूस या स्मूदी पीना एक स्मार्ट विकल्प है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें सीधे फल खाना मुश्किल लगता है। इस लेख में हम आपके लिए पांच आसान, स्वादिष्ट और पौष्टिक स्मूदी की रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें आप मिनटों में घर पर बना सकते हैं और नवरात्रि के दौरान शरीर को फिट, एनर्जेटिक और ताज़ा बनाए रख सकते हैं।
इस स्मूदी को बनाने के लिए सबसे पहले बादाम और काजू को कम से कम 1-2 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें। फिर ब्लेंडर में एक पका हुआ केला, भीगे हुए नट्स, जरूरत के अनुसार दूध और मिठास के लिए शहद या खजूर डालें। अगर चाहें तो थोड़ी चीनी भी मिला सकते हैं। सभी सामग्री को 1-2 मिनट तक तब तक ब्लेंड करें, जब तक यह स्मूद और क्रीमी पेस्ट न बन जाए। तैयार स्मूदी को गिलास में डालें और ऊपर से कटे हुए या कद्दूकस किए हुए बादाम और काजू से सजाएं। केले में पोटेशियम, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको दिनभर ऊर्जावान और ताजगी महसूस कराने में मदद करेंगे।
इस स्मूदी को बनाने के लिए सबसे पहले चीकू और केले को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन फलों को दूध और मिठास के लिए शहद या खजूर के साथ ब्लेंडर में डालकर तब तक ब्लेंड करें, जब तक यह स्मूद और क्रीमी न हो जाए। तैयार स्मूदी को गिलास में डालें और ऊपर से चीकू के टुकड़े या अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स से सजाएं। यह स्वादिष्ट स्मूदी आयरन और फाइबर से भरपूर है और दिनभर शरीर को ताजगी और ऊर्जा देने में मदद करती है।
खीरा प्राकृतिक रूप से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, इसलिए इसे स्मूदी में इस्तेमाल करना एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए खीरे को मोटे टुकड़ों में काट लें और धनिया की ताजी पत्तियों के साथ ब्लेंडर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। बस, आपकी ठंडी और ताज़गी से भरपूर खीरे की स्मूदी तैयार है। यह हल्की, पौष्टिक और दिनभर आपको तरोताजा रखने वाली ड्रिंक है।
सेब, केला और ड्राई फ्रूट्स न केवल सेहत के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि यह शरीर को ताज़गी और ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। इन सभी को मिलाकर आप स्वादिष्ट स्मूदी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले केले और सेब को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें दूध और भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। तैयार स्मूदी को गिलास में डालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाएं। यह हेल्दी और टेस्टी स्मूदी आपके दिन को ऊर्जावान बनाने का परफेक्ट तरीका है।
पपीता न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे स्मूदी में बदलकर आप अपने व्रत के दिनों में आसानी से एनर्जी बनाए रख सकते हैं। बनाने के लिए पपीते को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और ब्लेंडर में दूध और भीगे हुए नट्स के साथ ग्राइंड करें। चाहें तो इसमें केला, सेब या आम भी मिला सकते हैं। बस, आपकी टेस्टी और पौष्टिक पपीता स्मूदी तैयार है। नवरात्रि के व्रत के दौरान स्मूदी पीना एक आसान और हेल्दी विकल्प है, लेकिन ध्यान रखें कि फलों में पहले से ही प्राकृतिक शुगर होती है। इसके अलावा स्मूदी में इस्तेमाल किए गए अन्य सामग्री से शुगर और फैट की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए डायबिटीज या किसी अन्य मेडिकल कंडीशन वाले लोग इसे पीने से पहले अपने एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Shardiya Navratri 2025 Vrat