
2.एजिंग की समस्या को रोकना - आपका चेहरा ही आपकी उम्र को जाहिर करने में एक अहम भूमिका निभाता है। बढ़ती हुई उम्र के साथ चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियाँ चेहरे को बेजान बनाने लगती हैं। ऐसे में आप एलोवेरा जेल का नियमित प्रयोग करके अपने चेहरे की झुर्रियों को हटा सकते हैं। एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे को जवान बनाते हैं।
3.बालों की ड्राईनेस को दूर करना - सर्दियों के मौसम में अक्सर बालों में रूखेपन की समस्या पैदा हो जाती है। स्कैल्प में खुजली होना, रूसी होना, बालों का टूटना ये सभी प्रॉब्लम्स आप सिर्फ एलोवेरा जेल के प्रयोग से दूर कर सकते हैं। एलोवेरा जेल एक मोश्चराइजर की तरह काम करता है और इसे न केवल आप अपने स्कैल्प पर लगा सकते हैं बल्कि बालों की लम्बाई पर भी अप्लाई कर सकते हैं। ये बालों को चमकदार बनाने का काम करता है।