
सर्दी में आप यदि सिंगाडे (water chestnut) का सेवन करते हैं तो यह न केवल आपकी शुगर को कंट्रोल करेगा, बल्कि यह सेहत को दूसरे अन्य फायदे भी पहुंचाएगा। जो लोग अपनी मर्दाना ताकत को बढ़ाना चाहते हैं, तो सर्दी में उनके लिए सिंगाड़े (water chestnut) का सेवन लाभकारी रहेगा।
सिंघाड़े के फायदे -
सिंघाड़े (water chestnut) में काफी मात्रा में पोटेशियम होता है जो सोडियम के स्तर को कम करता है। जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। साथ ही बेड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद करता है। सिंघाड़े में विटामिन ए, सी, सिट्रिक एसिड, फास्फोरस, मैंगनीज, कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सिंघाड़े खाना चाहिए। इन्हें अच्छे धोकर थोड़ा उबाल लें। इसके बाद खाएं। साथ ही एसिडिटी, अपच की समस्या में भी आराम मिलेगा। सिंघाड़े के साथ ही इसके आटे का सेवन भी कर सकते हैं। इसे आप दूध में उबाल कर भी पी सकते हैं।
अनिद्रा की समस्या दूर होना - अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो ठंड में सिंघाड़े का सेवन करें। इससे धीरे-धीरे अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी।
यदि आप सर्दी में अपनी मर्दाना ताकत में इजाफा करना चाहते हैं तो सिंगाड़े का सेवन लाभदायक रहता है।
पेट की दिक्कत होने पर आपकी दिनचर्या भी बिगड़ जाती है। भूख नहीं लगना, रूक-रूक कर पेट दुखना, गैस बनना या अधिक भूख लगना। इन सभी पेट संबंधी समस्या में आराम मिलता है।
सिंघाड़ा सीजनल फल है। यह ठंड के मौसम में ही आता है। डॉक्टर भी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सीजनल फूड खाने की सलाह देते हैं। इसका सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम की मात्रा दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
अगर आपको डायबिटीज बहुत ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करें। क्योंकि इसमें ग्लूकोज पाया जाता है। लेकिन मीठा खाने की चाह रखते हैं तो सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं।
संत कमल किशोर, आयुर्वेदाचार्य