
सर्दी (winter) का मौसम चल रहा है। इस मौसम में स्वास्थ्य (Health) का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। वैसे तो यह कहते हैं कि सेहत बनाने के लिए सर्दी (Health) के मौसम में अच्छा कोई मौसम नहीं होता है। लेकिन सर्दी में सेहत को लेकर जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है। आज हम बात करेंगे सर्दी में अंजीर के सेवन को लेकर। सर्दी में यदि अंजीर का सेवन किया जाए तो यह चमत्कारी फायदे पहुंचाता है। अंजीर (Anjeer) एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant), विटामिन ए, सी, ई, के, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम (Calcium) और कॉपर का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है। सर्दी में अगर रात को सोने से पहले अंजीर का सेवन करें तो यह बहुत फायदा पहुंचाता है।
इस तरह बनाएं अंजीर का दूध
अंजीर का दूध बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास दूध लें और उसमें 3 सूखे अंजीर डालकर इसे आधा घंटा के लिए रख दें। इसके बाद इसे म्क्सिर में डाल कर घुमा लें। इसके बाद इसे दस मिनट तक गैस पर रखकर अच्छी तरह से पका लें। आपका अंजीर वाला दूध तैयार हो जाएगा।
अंजीर और गर्म दूध के ये है फायदे-
अंजीर का दूध पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।
अंजीर और दूध के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। यह सर्दी में खंसी, गले की खराश और बुखार जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
यह शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में मदद करता है। यह घुटनों के दर्द से भी मुक्ति दिलाने में मदद करता है।
यह शरीर के सूजन को कम करता है और मसल्स के दर्द को दूर करने में मददगार है। यह शरीर के पाचन को ठीक रखने में मददगार है।
अंजीर को दूध में मिलाकर पीना शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें भारी मात्रा में ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन पाया जाता है जो रात में बेहतर नींद लाने में मदद करता है।
अंजीर का दूध मर्दों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, इससे पौरुष शक्ति में भी इजाफा होता है।
वैध हर्ष, आयुर्वेदाचार्य