Tourist Places for Vacation : सर्दियों के दस्तक देते ही लोग अपना बोरियां-बिस्तर बांधकर पहाड़ों की ओर निकल पड़ते हैं। सर्दियों के दिनों में पहाड़ों की ओर रुख मोड़ने का एक अलग ही मजा है। बर्फ से ढ़के पहाड़, सर्द हवाएं और पेड़ के बीच से छनकर आने वाली धूप मन को बेहद अलग सुकून महसूस कराती है। अगर बात टूरिज्म (Tourism) की आए तो भारत से बेहतरीन कोई दूसरी जगह नहीं है क्योंकि भारत में संस्कृति के साथ-साथ हर मौसम का लुत्फ लेने का भी मौका मिलता है। इस बात से आप सभी वाकिफ होंगे कि टूरिस्ट प्लेस की खूबसूरती मौसम के हिसाब से और निखरती चली जाती है। जिसके कारण कई विदेशी भी भारत में घूमने के परपज से आते हैं और खूब मजे करते हैं। बारिश के बाद पहाड़ों की खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। ऐसे में हर साल कई टूरिस्ट पहाड़ों की और थकान मिटाने निकल पड़ते हैं। अगर आप भी अक्टूबर में पहाड़ों पर जाने कि प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन-कौन सी जगह बेस्ट रहने वाली है।
धरती के स्वर्ग के नाम से मशहूर जम्मू और कश्मीर में जाना भला किसका ख्बाव नहीं होता। तस्वीरों में जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती देखते ही लोग ख्वाबों की दुनिया में पहुंच जाते हैं। जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती को कविताओं और लेखों में कुछ इस कदर दर्शाया गया है कि कोई भी वहां जाकर वापस लौटना नहीं चाहेगा। जम्मू-कश्मीर को भारत का सबसे पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। यहां की डल झील की ब्यूटी का तो कोई जवाब नहीं। अक्टूबर के महीने में जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती निखर के आती है। [caption id="attachment_171640" align="aligncenter" width="700"]
Credit-Social Media[/caption]
Rishikesh रहेगा बेस्ट
Hampi रहेगा बढ़िया ऑप्शन
ट्रेडिंग में चल रहा स्लीप टूरिज्म क्या है? भारत की ये जगहें रहेगी खासग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
विज्ञापन