
नवरात्रि के शुभ अवसर पर यदि आपके घर में बेटी का आगमन हुआ है, तो यह निश्चित रूप से विशेष खुशी का पल होता है। हिंदू धर्म में बेटी को लक्ष्मी का रूप माना जाता है और कहा जाता है कि जिस घर में बेटी जन्म लेती है, वहां समृद्धि और खुशियाँ बनी रहती हैं। यदि इस मौके पर आप अपनी नन्हीं परी का नाम ‘द’ अक्षर से रखना चाहते हैं, तो हमने कुछ सुंदर, अर्थपूर्ण और ट्रेंडी विकल्प तैयार किए हैं। हिंदू परंपरा में नामकरण के समय पहले अक्षर का बहुत महत्व माना जाता है। माना जाता है कि यह अक्षर बच्चे की व्यक्तित्व और भाग्य पर असर डालता है। ऐसे में ‘द’ से शुरू होने वाले नामों की सूची आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। Hindu Baby Girl Name
1. दामिनी (Damini) – इसका अर्थ है ‘चमक’। यह नाम पारंपरिक होते हुए भी बेहद सुंदर और अर्थपूर्ण है।
2. दर्शना (Darshana) – आध्यात्मिक और आधुनिक दोनों ही तरह से लोकप्रिय नाम। दर्शना का अर्थ है ‘दर्शन योग्य, देखने योग्य’।
3. दर्पणा (Darpana) – इसका मतलब है ‘आईना या प्रतिबिंब’। यह नाम सरल, लेकिन गहराई लिए हुए है।
4. दक्षिणा (Dakshina) – यह नाम श्रद्धा और भक्ति से जुड़ा हुआ है। अर्थ है ‘दान या दक्षिण दिशा में दिया गया उपहार’।
5. दर्शिता (Darshita) – यूनिक और ट्रेंडी नाम, जिसका अर्थ है ‘प्रकट हुई, दिखाई गई’।
6. दर्शिका (Darshika) – थोड़ा हटकर और आधुनिक नाम। अर्थ है ‘दर्शक, देखने वाली, निरीक्षक’।
7. दामयंती (Damayanti) – शांत स्वभाव वाली और सुलझी हुई व्यक्तित्व वाली बच्ची के लिए उपयुक्त नाम।
8. दर्पिणी (Darpini) – नया और अद्वितीय नाम। अर्थ है ‘गर्व वाली और आत्मविश्वासी’।
9. दिव्या (Divya) – छोटा, सरल और मधुर नाम। अर्थ है ‘दिव्य, पवित्र और उज्ज्वल’।
10. दिशा (Disha) – आसान, प्यारा और अर्थपूर्ण नाम। इसका मतलब है ‘मार्गदर्शन, दिशा’। Hindu Baby Girl Name