BERLIN, GERMANY - FEBRUARY 25: The Logo of instant messaging service WhatsApp is displayed on a smartphone on February 25, 2018 in Berlin, Germany. (Photo by Thomas Trutschel/Photothek via Getty Images)
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:44 PM
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास बात करने के लिए टाइम नहीं है इसलिए लोग टि्वटर फेसबुक इंस्टाग्राsम और सबसे ज्यादा व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन व्हाट्सएप की मंथली कंप्लायंस रिपोर्ट से पता चलता है कि अगस्त में भारत में 20 लाख से ज्यादा अकाउंट पर बैन लगा दिया था वही कंप्लेंट्स रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि अगस्त के दौरान व्हाट्सएप को 420 शिकायत रिपोर्ट मिली थी । आपको बता दें कि एक इंडियन अकाउंट की पहचान एक फोन नंबर के जरिए की जाती है वहीं कंपनी के मुताबिक ऑटोमेटेड या ब्लॉक मैसेज का अनऑथराइज्ड इस्तेमाल किए जाने की वजह से 20, 70, 000 पर बैन लगा दिया गया है। वहीं इससे पहले व्हाट्सएप ने खुलासा किया था कि उसने 36 दिनों में 30 लाख से ज्यादा अकाउंट पर बैन लगा दिया था ऑनलाइन दुरुपयोग को रोकने और यूजर्स को प्लेटफार्म पर सुरक्षित रखने के लिए खातों को 16 जून से 31 जुलाई के बीच प्रतिबंधित कर दिया गया था । वहीं इसके साथ ही व्हाट्सएप में शिकायत चैनलों के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट और शिकायतों के आधार पर उल्लंघन करने वाले अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप उन अकाउंट का रिकॉर्ड रखता है जिनमें मैसेज की उच्च या सामान्य दर होती है और भारत और दुनिया भर में इस तरह के दुरुपयोग का प्रयास करने वाले लाखों अकाउंट को बैन करता है। वही व्हाट्सएप कंप्लेंट डाटा से पता चलता है कि अगस्त के दौरान उसे अकाउंट सपोर्ट 105 बैन अपील 222 अन्य सपोर्ट 34 प्रोडक्ट सपोर्ट 42 और सेफ्टी 17 में 420 यूजर्स रिपोर्ट मिली है वही व्हाट्सएप ने अपने सपोर्ट पेज में खुलासा किया कि जब उसे किसी भी यूजर्स की शिकायतें मिलती है तो मैसेजिंग ऐप प्लेटफार्म पर हानिकारक व्यवहार को रोकने के लिए वह टूल और सोर्सेस को तैनात करता है
बता दें कि दुरुपयोग का पता लगाना खाते की जीवन शैली के तीन चरणों में संचालित होता है जैसे पंजीकरण के दौरान संदेश के दौरान और नेगेटिव फीडबैक के जवाब में जो हमें यूजर्स रिपोर्ट और ब्लॉक के रूप में प्राप्त होता है उसे विश्लेषकों की एक टीम इन प्रणालियों को बढ़त के मामलों का मूल्यांकन और समय के साथ हमारी प्रभावशीलता को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए बढ़ाती है व्हाट्सएप की रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले किसी भी यूजर्स को व्हाट्सएप के दुरुपयोग अधिकार नहीं दिया गया है