PF ट्रांसफर क्यों है जरूरी? जल्दी जान लें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
भारत
चेतना मंच
12 Oct 2025 09:00 AM
नौकरी बदलना आम बात है लेकिन अक्सर लोग इस दौरान अपने पीएफ (Provident Fund) बैलेंस को ट्रांसफर करना भूल जाते हैं जो भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकता है। EPFO के नियमों के मुताबिक, अगर आपकी सारी पीएफ राशि एक ही अकाउंट में बनी रहती है तो इससे आपको कंपाउंडिंग ब्याज, टैक्स में छूट और पेंशन की पात्रता जैसे बड़े फायदे मिलते हैं। वहीं, अगर आपने ट्रांसफर नहीं कराया तो आपका पैसा पुराने अकाउंट में अटक सकता है और क्लेम करने में काफी दिक्कत हो सकती है। PF Transfer After Job Change
कैसे करें ऑनलाइन PF ट्रांसफर?
अब पीएफ ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी है और कुछ आसान स्टेप्स में आप इसे खुद कर सकते हैं। सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अपना UAN (Universal Account Number) और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। Online Services टैब में जाकर ‘One Member – One EPF Account (Transfer Request)’ विकल्प चुनें। पुराने और नए दोनों पीएफ अकाउंट की डिटेल भरें। यह तय करें कि आप किस कंपनी (पुरानी या नई) से रिक्वेस्ट को वेरीफाई करवाना चाहते हैं। ओटीपी वेरीफाई करें जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। इसके बाद आपका ट्रांसफर रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगा। आमतौर पर यह प्रक्रिया 3 से 5 कार्यदिवस में पूरी हो जाती है और EPFO का क्षेत्रीय अधिकारी इसे वेरीफाई करता है।
अगर आपको लगता है कि PF ट्रांसफर की प्रक्रिया लंबी हो रही है या आप जानना चाहते हैं कि आपका ट्रांसफर हुआ या नहीं तो आप लॉग इन कर के Track Claim Status ऑप्शन पर जाकर पूरी डिटेल देख सकते हैं। इससे आप जान सकेंगे कि पैसा ट्रांसफर हुआ या अभी भी प्रक्रिया लंबित है। नौकरी बदलने के साथ-साथ पीएफ ट्रांसफर को नजरअंदाज करना आपके रिटायरमेंट फंड और पेंशन योजनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। इस प्रक्रिया को वक्त पर पूरा करके आप न सिर्फ अपना पैसा सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि भविष्य में किसी तरह की वित्तीय जटिलता से भी बच सकते हैं। PF Transfer After Job Change