Chetna Manch Kavita – महंगाई पर बात न करना, कोई अच्छी बात नहीं
Happy Father’s Day 2024
भारत
RP Raghuvanshi
03 Mar 2023 02:56 PM
श्रीगोपाल नारसन
जोश में होश खो देना,
कोई अच्छी बात नहीं।
महंगाई पर बात न करना,
कोई अच्छी बात नहीं।
युवाओं को रोजगार न देना,
कोई अच्छी बात नहीं है।
भर्तियों में घोटाले होना,
कोई अच्छी बात नहीं है।
बेरोजगारों पर लाठी चलाना
कोई अच्छी बात नहीं है।
सिलेंडरों के दाम बढाना,
कोई अच्छी बात नहीं है।
विपक्ष को बोलने न देना
कोई अच्छी बात नहीं है।
देशहित में सियासत हो,
सर्वदलों की चर्चा हो,
विकास पर न बोलना भी
कोई अच्छी बात नहीं है।
महिलाओं में असुरक्षा
कोई अच्छी बात नहीं है।
देश से पहले चुनाव की चिंता
कोई अच्छी बात नहीं है।
————————————————
यदि आपको भी कविता, गीत, गजल और शेर ओ शायरी लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।