Hindi Kavita –
मस्तिष्क की विराट
शून्यता को चीरकर
विचार
जन्म पाते हैं।
शब्दों की देहरी
चढते-चढते
संवादों से
मुठभेड कर
दम तोड जाते हैं।
और फिर
दिनदहाडे
एक कविता की
मौत हो जाती है।
अनंत भटनागर
—————————————
यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर-
chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।