
Noida News : इस खबर के जरिए हम पाठकों केा डरा नहीं रहे हैं, बल्कि उन्हें सावधान कर रहे हैं। दरअसल, नोएडा की कुछ सड़कों पर ऐसा हो चुका है कि जिनके प्रति सभी को सावधान रहने की जरुरत है।
नोएडा में मोबाइल लुटेरों के कुछ गिरोह सक्रिय है। ये गिरोह अक्सर ऐसो लोगों को अपना निशाना बनाते हैं जो पैदल चलते समय फोन लापरवाही से हाथ में रखते हैं। ऐसे ही लुटे लुटेरों के एक गिरोह को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों के कब्जे से कुछ मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
नोएडा के सेक्टर 63 थाने की पुलिस ने दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 63 के थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने चेतना मंच को बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एच ब्लॉक में चेकिंग के दौरान बिना नंब वाली बाइक पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका। पुलिस के मांगने पर वह बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए।
संदेह के आधार पर ली गई तलाशी इनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू व 4 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम मुस्तकीम पुत्र मोहम्मद कलीम व विशाल पुत्र चंद्रशेखर बताया। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने कबूल किया कि वह नोएडा, गाजियाबाद क्षेत्र में राहगीरों से मोबाइल फोन लूटते हैं। इसके बाद यह राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बता कर लूटे गए मोबाइल फोनों को सस्ते दामों में बेच देते हैं। सुबह व शाम के समय वह औद्योगिक क्षेत्रों में घूमकर कंपनी जाने वाले लोगों को अपना निशाना बनाते थे। पकड़े गए आरोपियों ने मोबाइल लूट की कई वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। Noida News