एक महिला का जवाब सुनकर कोमा में चले गए बेचारे पंडित जी
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:09 PM
Viral Jokes : भारत में हंसी-मजाक के लिए खूब चुटकुले बनाए, सुने तथा सुनाए जाते हैं। ज्यादातर चुटकुले सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। वायरल चुटकुले पढ़कर लोग खूब हंसते हैं। यहां आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले दिए जा रहे हैं। हमारा दावा है कि यें वायरल चुटकुले पढ़कर पढ़ने वाला अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। यहां दिए जा रहे वायरल चुटकुले पढक़र भी आप नहीं हंसे तो आपको ईनाम मिलेगा।
वायरल चुटकुला (Viral Jokes) नम्बर -1
पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है.
पत्नी गुस्से में - ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी.
वायरल चुटकुला (Jokes) नम्बर -2
पति- आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचना शुरू कर दें
पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है नागिन का नहीं
वायरल चुटकुला (Jokes) नम्बर -3
पत्नी- पहले मेरा फिगर पेप्सी की बोतल की तरह था..
पति- वो तो अभी भी है
पत्नी खुश होकर: सचमुच..!
पति- हां, पहले 300 MLकी थीं…अब 2 लीटर की है..!
वायरल चुटकुला नम्बर -4
मोनू: बचपन से ही शौक था अच्छा इंसान बनने का...!
सोनू: फिर क्या हुआ, बन गए?
मोनू: अरे कहां, बचपन खत्म...शौक खत्म...
वायरल चुटकुला (Jokes) नम्बर -5
सिट्टू उदास बैठा था...
बिट्टू: क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है..?
सिट्टू : क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है. मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं,
लेकिन न तो शीतल आई और न छाया...!
वायरल चुटकुला(Jokes) नम्बर -6
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा..?
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं,
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं
पंडित बेहोश! Viral Jokesग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।