
Maharashtra News : महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना में एक गंभीर अनियमितता सामने आई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने इस तथ्य का खुलासा किया कि योजना के लाभार्थियों में 2200 से अधिक सरकारी कर्मचारी शामिल पाए गए हैं।
मंत्री अदिति तटकरे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि लगभग दो लाख आवेदन पत्रों की पड़ताल के दौरान 2,289 सरकारी कर्मचारी योजना के लाभार्थी पाए गए। इस गड़बड़ी का पता चलते ही उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है। अदिति तटकरे ने कहा कि सरकार इस बात पर विशेष ध्यान दे रही है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिले जो वास्तव में इसके पात्र हैं। इसके लिए आवेदनों की जांच प्रक्रिया निरंतर जारी रखी जाएगी।
मुख्यमंत्री माझी लाडली बहन योजना अगस्त 2023 में शुरू हुई थी, जिसमें 21 से 65 वर्ष की आयु वाली पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है। इस योजना को नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार की मुख्य सामाजिक पहलों में से एक माना जाता है। Maharashtra News