वृंदावन में महिला ने पुलिसकर्मी पर चलाई चप्पल, पुलिस कर्मी ने भी महिला पर बरसाए लात घूंसे,Video
Mathura News
भारत
चेतना मंच
05 Oct 2023 06:23 PM
Mathura News : मथुरा के वृंदावन में आज तक लठमार होली की बात तो सुनी थी लेकिन महिला द्वारा पुलिस पर चप्पल बरसाने और पुलिस द्वारा महिला के साथ मारपीट की घटना गंभीर प्रश्न उठा रही है। पहले महिला ने पुलिसकर्मी पर चप्पल बसाई और बचाव में पुलिस कर्मी ने भी महिला पर लात घूंसे बरसा दिये ।
दुर्भाग्यपूर्ण घटना...
https://twitter.com/i/status/1709827832292188253
मथुरा के वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश नगर मोड़ पर महिला और पुलिस के बीच चप्पल बाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक महिला नो एंट्री में अपना ऑटो ले जाने का प्रयास कर रही थी.
पुलिस द्वारा रोके जाने पर महिला ने पुलिसकर्मी पर चप्पल बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मी ने अपने बचाव में उसे पकड़ने का प्रयास किया और महिला के साथ हाथा पाई की । आमतौर पर तमाम जगह जब नो एंट्री हो जाती है तो कई बार पुलिस और जनता के बीच नोक झोक देखी जाती है..। लेकिन सरे बाज़ार पुलिस और महिला के बीच मार पीट की ये घटना वाकई शर्मसार करने वाली है ।
पुलिस और जनता के बीच मारपीट की शर्मनाक घटनाएं और वह भी खुले बाजार में कानून व्यवस्था और पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठा रही है !Mathura News
फिलहाल मथुरा वृंदावन की इस घटना में कारवाई करते हुए पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन चप्पल मारने वाली महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है ।
गत पखवाड़े भी हरदोई में महिला पुलिस द्वारा एक महिला को घसीटने की शर्मनाक घटना पेश आई थी
पिछले पखवाड़े महिला थाना की महिला पुलिस अफसर द्वारा एक महिला को सड़क पर घसीटा गया था और उस घटना ने महिला थानों की भूमिका पर ही सवाल खड़े कर दिए थे
प्रस्तुति मीना कौशिक
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।