Chandrayaan 3 Landing Time: इसरो ने किया चंद्रयान 3 के लैंडिंग के समय का ऐलान, इतने बजे उतरेगा चंद्रमा की जमीन पर
Chandrayaan 3 Landing Time
भारत
चेतना मंच
21 Aug 2023 06:37 PM
Chandrayaan 3 Landing Time: इसरो ने चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय के बारे में जानकारी दी है। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान 3 बुधवार, 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड करेगा। इसरो ने साथ ही बताया कि चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
सॉफ्ट लैंडिंग के समय में किया गया परिवर्तन
Chandrayaan 3 Landing Time: इसरो में चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय में बदलाव किया है। चंद्रयान 3 पहले चंद्रमा की जमीन पर शाम 5 बजकर 47 मिनट पर उतरने वाला था, लेकिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अनुसार अब ये थोड़ी देरी से सॉफ्ट लैंड करेगा। अब इसके समय में बदलाव करते हुए 17 मिनट आगे बढ़ा दिया है। इसलिए अब ये शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंड करेगा।
कहाँ होगा चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण
Chandrayaan 3 Landing Time: इसरो ने जानकारी दी है कि चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) मिशन के सॉफ्ट लैंडिंग का टीवी पर 23 अगस्त कि शाम को सीधा प्रसारण किया जाएगा। ये टेलीकास्ट दूरदर्शन (DD) के नेशनल चैनल सहित कई अन्य चैनलों पर 5 बजकर 27 मिनट से शुरू होगा। इसके अलावा अप इसे इसरो की वेबसाइट, इसरो के यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज आदि पर भी देख सकते हैं।
दुनियाभर की टिकी हैं निगाहें
Chandrayaan 3 Landing Time: चंद्रयान 3 पर दुनियाभर की निगाहें लगी हुई हैं। रूस के मिशन मून के फेल होने के बाद सब चंद्रयान 3 से जानकारी मिलने को लेकर आशावान हैं। रूस की कोशिश थी कि चंद्रयान 3 से पहले वो अपने यान लूना 25 (Luna 25) को दक्षिणी ध्रुव पर उतारे, लेकिन उसकी आशाओं पर तब पानी फिर गया, जब लूना 25 रविवार,20 अगस्त को लैंडिंग से एक दिन पहले ही क्रेश हो गया। इसे 21 अगस्त को लैंड करना था।
Chandrayaan 3 Landing Time: 4 अभियान हो चुके हैं फेल
रूस के मिशन मून पर गया लूना 25 क्रेश होने वाला पहला यान नहीं है, बल्कि वो चौथा यान है। इससे पहले भी मिशन मून पर गए पिछले तीन और यान लैंडिंग में असफल रहे हैं। इनमें भारत का चंद्रयान 2, इजराइल का बेरेशीट, जापान का हकूतो आर शामिल हैं। और अब रूस का लूना 25 भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। पिछले चार सालों में की गई इन कोशिशों को सफलता नहीं मिली है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।
#chandrayaan3landingtime #isro #luna25 #chandrayaan3 #chandrayaan3news #chandrayaan3update #isronews #isroupdate