सबसे चर्चित बड़ी खबर: बिल गेट्स ने बनाई रोटी तो रोक नहीं पाए मोदी
सबसे चर्चित बड़ी खबर
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:46 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:46 AM
सबसे चर्चित बड़ी खबर: नई दिल्ली। एक सबसे चर्चित बड़ी खबर आई है जिस पर आपको विश्वास नहीं होगा। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने खुद रोटी बनाई तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न रूक पाए और न अपने को रोक पाए। उन्होंने लगे हाथ बिल गेट्स की तारीफ कर दी। साथ ही उन्हें बाजरे के पकवान बनाने में हाथ आजमाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
सबसे चर्चित बड़ी खबर
बता दें, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने खुद आटा गूंथा और रोटी बनाई और उसका वीडियो बाकायदा शेयर किया। इस वीडियो को खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देखा और उत्साहित भी हुए। फिर क्या था। न वह रूक पाए और न अपने को रोक पाए। लगे हाथ उन्होंने बिल की तारीफों के कसीदें गढ़े। उन्होंने गेट्स को बाजरे के पकवान बनाने में हाथ आजमाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
गेट्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह रोटी बनाते नजर आ रहे हैं। मोदी ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शानदार, भारत में अभी बाजरा काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। उन्होंने लिखा, बाजरे के भी कई पकवान हैं, जिन्हें बनाने में आप हाथ आजमा सकते हैं।