
अशोक गहलोत[/caption]
Haryana Nuh Violence राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके हरियाणा सरकार पर करारा तंज कसा है । उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जवाब देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री कह रहे है कि वो मोनू मानेसर को ढूढ़ने पर हमारी हर संभव मदद करेंगे लेकिन जब राजस्थान पुलिस नासिर - जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो हरियाणा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया बल्कि राजस्थान पुलिस पर FIR दर्ज कर ली । जो आरोपी फरार है उन्हें तलाशने में हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं कर रही । उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम है इसलिए लोगों को भटकाने के लिए मुख्यमंत्री इस तरह के बयान दे रहे है।