NEPAL-BHARAT:प्रचंड सरकार के साथ काम करने को प्रतिबद्ध है भारत: राजदूत
NEPAL-BHARAT
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:35 AM
NEPAL-BHARAT: काठमांडू। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा है कि भारत का राजनीतिक नेतृत्व पड़ोसी देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक गति प्रदान करने के लिए यहां प्रचंड नीत सरकार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है।
NEPAL-BHARAT
श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि दोनों देशों की ओर से उच्चस्तरीय यात्राओं से भारत-नेपाल संबंधों को नये आयाम मिले हैं। समारोह में नेपाल के उप राष्ट्रपति नंद बहादुर पुन, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ कई मंत्रियों, संसद सदस्यों, पूर्व प्रधानमंत्रियों और अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं आदि ने भाग लिया।
राजदूत ने कहा कि भारत का राजनीतिक नेतृत्व द्विपक्षीय संबंधों को और गति प्रदान करने के लिए प्रचंड सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रचंड को पिछले महीने ही प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत जाएंगे।
राजदूत श्रीवास्तव ने इससे पहले सुबह एक विशेष समारोह में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश पढ़ा।