Rahul Gandhi Breaking: राहुल गांधी की सजा पर "सुप्रीम रोक",बहाल होगी सांसदी
Rahul Gandhi Breaking
भारत
चेतना मंच
04 Aug 2023 07:20 PM
Rahul Gandhi Breaking: सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली सजा के निलंबन की याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी के विरोध में दलीलें दे रहे शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी से पूछा कि अदालत ने अधिकतम सजा देने के क्या ग्राउंड दिए हैं. कम सजा भी तो दी जा सकती थी. उससे संसदीय क्षेत्र की जनता का अधिकार भी बरकरार रहता. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनाई सजा के फैसले पर रोक लगा दी है.
Rahul Gandhi Breaking
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गुजरात हाई कोर्ट के न्यायाधीश का आदेश पढ़ने में बहुत दिलचस्प है. उन्होंने इसमें बहुत उपदेश दिया है. वहीं सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि मैं बता दूं कि कई बार कारण न बताने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आलोचना की जाती है, इसीलिए हाई कोर्ट ने विस्तृत कारण बताता है. ऐसी टिप्पणियां थोड़ी हतोत्साहित करने वाली हो सकती हैं .Rahul Gandhi Breaking
क्या कहा कोर्ट ने :
इतनी बड़ी सज़ा की जरूरत नहीं थी
राहुल गांधी की सज़ा पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राहुल को इतनी बड़ी सज़ा कि जरूरत नहीं थी । कम सज़ा भी दी जा सकती थी । अधिकतम सज़ा देने का क्या कारण था,ट्रायल कोर्ट ने सज़ा सुनाई,कारण नहीं बताया। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने कहा कि जब तक अपील लंबित है तब तक सज़ा पर रोक है।
बहाल हो सकती है सांसदी
मोदी सरनेम मामले में आज सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिलने के बाद अब उनकी लोकसभा सदस्यता भी बहाल हो सकती है। और राहुल गांधी एक सांसद के रूप में संसद जा सकेंगे। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सांसद थे। ट्रायल कोर्ट से सज़ा सुनाये जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी और उन्हे संसद कोटे से मिला बंगला भी खाली करना पड़ा था।