Young Professional Scheme : 28 फरवरी को Indiaऔर Britain के बीच होगी शुरुआत
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:34 AM
विदेश मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए बयान में Young Professional Scheme के बारे में जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि यह योजना 28 फ़रवरी से प्रारम्भ होगी। इस जानकारी को भारत - ब्रिटेन विदेश कार्यालय मंत्रणा के बाद साझा किया गया जिसमें भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा के द्वारा किया गया और वहीं ब्रिटेन की ओर से फिलिप बार्टन मौजूद रहे जो कि ब्रिटेन में राष्ट्रमण्डल एवं विकास कार्यालय में स्थायी अपर सचिव हैं।
बार्टन ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बातचीत की और मुलाक़ात के बाद विदेश मंत्री जयशंकर का एक ट्वीट भी देखा गया जिसमें उन्होंने लिखा कि, " बार्टन से रोडमैप 2030 के तहत हुई प्रगति एवं वैश्विक मुद्दों सहित हमारे बढ़ते हुए द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। "
क्या है भारत - ब्रिटेन Young Professional Scheme?
प्राप्त जानकारी के आधार पर यह ज्ञात हुआ है कि भारत - ब्रिटेन Young Professional Scheme के तहत 18 से 30 वर्ष की आयु के लोगों को Britain में रहने और काम करने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए 3000 स्थानों को चुना गया है और यह स्कीम एडुकेटेड लोगों के लिए हैं। ठीक ऐसी ही अनुमति ब्रिटेन के पेशेवर लोगों को भी दी जाएगी। यानि कि उन्हें भी ऐसी ही स्थिति में भारत में रहने और कार्य करने की अनुमति होगी। इस योजना को पारस्परिक आधार पर शुरु किया गया है। ब्रिटेन और भारत की तरफ से शुरु की गयी यह पहली ऐसी स्कीम है जो दोनों देशों के मध्य संबंध को और मज़बूत बनाएगी। आंकड़ों के अनुसार Britain भारतीय छात्रों को वीजा देने के मामले में तेज़ी से उभरा है और भारत ने चीन जैसे बड़े स्रोत देश को भी पीछे छोड़ दिया है।
ब्रिटेन के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी Young Professional Scheme
पिछले समय में देखा जाए तो ब्रिटेन के लगभग तीन - चौथाई व्यवसाय श्रम की कमी के कारण प्रभावित हुए हैं। अतः ऐसे व्यवसायों को नयी दिशा एवं गति देने में भी यह योजना Britain की मदद करेगी।