अजमेर दरगाह में मंदिर का दावा करने वाले पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने चलाई गोली
Ajmer Dargah :
भारत
चेतना मंच
25 Jan 2025 08:15 PM
Ajmer Dargah : आजकल दरगाह और मस्जिदों में मंदिर होने का दावा काफी सुनने को मिल रहा है। इसी तरह का एक दावा अजमेर दरगाह में मंदिर होने का हाल में ही किया गया था, इसका दावा हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने किया था। अब ताजा घटनाक्रम में अजमेर में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। दरअसल विष्णु शनिवार सुबह अजमेर से दिल्ली आ रहे थे, इसी दौरान उनपर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस बदमाशों को पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि घटना को अंजाम देने वाले कौन लोग थे।
कुछ दिनों पहले ही हमला होने की आशंका जताई थी
जबसे हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा किया उसके बाद से ही वे कट््टरपंथियों के टारगेट पर आ गए थे। कुछ दिनों पहले ही विष्णु गुप्ता ने अपने ऊपर हमला होने की आशंका पुलिस से जताई थी। इसके बाद अब दरगाह में मंदिर होने का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। विष्णु गुप्ता का कहना है कि वह सुबह अजमेर से दिल्ली जा रहे थे, इसी दौरान गेगल पुलिया के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी, किसी तरह उनकी जान बच पाई है।
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुई फायरिंग
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें विष्णु गुप्ता ने स्वयं जानकारी दी कि आज शनिवार सुबह जब वह अजमेर से दिल्ली के लिए रवाना हुए तो उन पर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की वजह से उनकी कार के ऊपर एक स्पॉट भी नजर आ रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। फायरिंग के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। फायरिंग मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
विष्णु गुप्ता अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में
दरअसल विष्णु गुप्ता अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं, और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए विष्णु ने ही दावा किया था कि अजमेर दरगाह में मंदिर मौजूद है। उन्होंने इस संबंध में एक याचिका भी कोर्ट में दायर की हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा पहुंची और उन्होंने भी मौका मुआयना किया। घटना पर क्राइम ब्रांच की टीम को भी बुलाया गया था, जो मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी कुछ भी क्लीयर नहीं है, आसपास के सीसीटीवी वगैरा में घटना को ढूंढा जा रहा है।