स्वास्थ्य कारणों से आसाराम को मिली जमानत, बड़ा फैसला
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:55 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:55 PM
जोधपुर हाईकोर्ट ने बुधवार को आसाराम बापू को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर जमानत दे दी है। लंबे समय से जेल में बंद आसाराम को यह राहत उनके उपचार की जरूरतों को देखते हुए प्रदान की गई है। मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच में हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए आसाराम को इलाज के लिए जमानत मंजूर कर दी। Asaram Granted Bail :
12 साल से जेल में बंद आसाराम को मिली राहत
आसाराम पर यौन उत्पीड़न का मामला चल रहा है और वे पिछले 12 वर्षों से जेल में हैं। अदालत ने उनकी आयु, स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति और लम्बे कारावास को ध्यान में रखते हुए यह राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट के इस आदेश के तहत आसाराम को छह माह की जमानत दी गई है। इससे पहले उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट से भी अंतरिम राहत मिल चुकी थी। अब इस फैसले के बाद उन्हें छह महीने तक जेल में नहीं रहना होगा।
अधिवक्ताओं की दलील
वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत और अधिवक्ता यशपाल सिंह राजपुरोहित ने अदालत में आसाराम की ओर से पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आसाराम की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए जेल से बाहर रहकर इलाज कराना जरूरी है। बिना कस्टडी के जमानत मिलने से उनके उपचार में सुविधा होगी। इस तरह से आसाराम उम्रदराज होने और बिगड़ते स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानता दे दी है।