
Ayushmann Khurrana :बॉलीवुड के बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता आयुष्मान खुराना को 'फिट इंडिया' आइकन के रूप में चुना गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा प्रदान किया गया। इस पहल के तहत, आयुष्मान अब देशभर में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे।