बिहार चुनाव : बीजेपी ने चुनाव आयोग से दो चरणों में मतदान कराने की मांग की
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:57 PM
बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने पटना में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में भाजपा (BJP) ने चुनाव आयोग से बिहार में दो चरणों में मतदान कराने की मांग की। ताकि बिहार के मतदाताओं को असुविधा न हो और उम्मीदवारों का खर्च कम हो। बीजेपी द्वारा बिहार चुनाव में दो चरणों में चुनाव की मांग पर चुनाव आयोग क्या विचार करता है यह तो समय ही बताएगा। Bihar Elections :
वोटर पर्ची समय से मतदाता तक पहुंचाई जाए
बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि ज्यादा चरणों में चुनाव होने पर मतदाताओं को परेशानी होती है और उम्मीदवारों के खर्चे बढ़ जाते हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अति पिछड़ा समाज वाले गांवों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाए और वोटर पर्ची समय से मतदाता तक पहुंचे। बैठक में बीजेपी, कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू और बीएसपी के प्रतिनिधि शामिल हुए। जेडीयू से संजय झा, बीजेपी से दिलीप जायसवाल, कांग्रेस से राजेश राम, आरजेडी से अभय कुशवाहा और चितरंजन गगन, बीएसपी से शंकर महतो बैठक में मौजूद रहे।