तेजस्वी यादव का भाजपा पर वार : विकास गुजरात में, वोट बिहार से
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:13 AM
बिहार विधानसभा चुनावी माहौल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिहार को गरीबी और बेरोजगारी में धकेला, अब उन्हें सत्ता से हटाने का वक्त आ गया है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सारा विकास गुजरात में किया और अब वोट मांगने बिहार आ रही है। Bihar Elections :
गुजरात में कारखाने, बिहार में बेरोजगारी
मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन लोगों ने बिहार को गरीब बना रखा है, उन्हें हटाना होगा। सारे कारखाने गुजरात में खुल रहे हैं और वोट बिहार से मांगा जा रहा है। बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है और भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार चाहती है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में आज भी एक भी बड़ा उद्योग नहीं खुला, जबकि गुजरात में लगातार नए निवेश और प्रोजेक्ट लॉन्च हो रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी बिहार को सिर्फ जुमलों और नफरत की राजनीति में उलझा रही है।
गुजरात को सब कुछ, बिहार को कुछ नहीं
आरजेडी नेता ने कहा कि देश के बड़े इन्वेस्टमेंट मीट, इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट और *स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर सब गुजरात को दिए जा रहे हैं।
गुजरात में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बन रहे हैं, उद्योग लग रहे हैं, और बिहार को बस वादे मिल रहे हैं। बीजेपी ने बिहार के साथ लगातार धोखा किया है, तेजस्वी ने कहा उन्होंने आरोप लगाया कि जितना ध्यान केंद्र सरकार ने गुजरात को दिया है, उसका एक प्रतिशत भी बिहार को नहीं दिया गया।
अति पिछड़ों से नफरत करती है बीजेपी
तेजस्वी यादव ने मुकेश साहनी को उपमुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के फैसले पर कहा कि बीजेपी का अति पिछड़ा विरोधी चेहरा सामने आ गया है। हमने जब अति पिछड़े वर्ग के नेता को डिप्टी सीएम उम्मीदवार बनाया, तब से बीजेपी उन्हें ट्रोल करने लगी है। ये साफ दिखाता है कि वे अति पिछड़ों से नफरत करते हैं, तेजस्वी ने कहा।
वादे पूरे नहीं करेंगे, जनता जवाब देगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि वो आएंगे, भाषण देंगे, लेकिन बिहार से किए वादे फिर पूरे नहीं होंगे। इस बार जनता सब समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में बीजेपी की बेचैनी दूर कर देगी। खगड़िया में उनकी सभा रद होने पर तेजस्वी ने कहा कि यह तानाशाही रवैया है और बीजेपी लोकतांत्रिक मयार्दाओं को खत्म करने की कोशिश कर रही है। Bihar Elections