कभी दिवालिया हुए थे, अब दिवाली पर 51 एम्प्लॉइज को बांटीं स्कॉर्पियो!
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:50 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:50 PM
अपने कर्मचारियों को फ्लैट और लग्जरी कार गिफ्ट करने वाले सूरत के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया के बारे में तो आपने सुना होगा। लेकिन इस दिवाली चंडीगढ़ की फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक एमके भाटिया ने अपने कर्मचारियों को 51 नई महिंद्रा स्कॉर्पियो गिफ्ट कर सबको हैरान कर दिया। Chandigarh News :
51 स्कॉर्पियो का गिफ्ट रैली
कंपनी के चंडीगढ़ सेंटर में आयोजित सेरेमनी में एमके भाटिया ने व्यक्तिगत रूप से कर्मचारियों को कार की चाबियां सौंपी। यह इन कारों का वितरण कंपनी के टॉप परफॉर्मर कर्मचारियों को उनकी मेहनत के पुरस्कार स्वरूप किया गया। कारें गिफ्ट किए जाने के बाद कर्मचारियों ने कार गिफ्ट रैली निकाली, जिसमें नई कारों के साथ कार्यालय पहुंचे। यह भाटिया की लगातार तीसरी दिवाली है, जब उन्होंने कर्मचारियों को गिफ्ट दिए हैं।
* पहले साल: 12 कारें
* दूसरे साल: 15 कारें
* इस साल: 51 कारें
सफलता के पीछे संघर्ष
एमके भाटिया की कहानी प्रेरक है। यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले भाटिया का मेडिकल स्टोर साल 2002 में भारी घाटे में चला गया और वह दिवालिया हो गए। उस समय उनके ऊपर करोड़ों का बैंक लोन चढ़ा हुआ था। लेकिन हार मानने के बजाय उन्होंने पंचकूला में एमआईटीएस ग्रुप की स्थापना की और फार्मा सेक्टर में तेजी से अपनी पहचान बनाई।
* 2015 में एमआईटीएस ग्रुप की शुरुआत
* अब कंपनी फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर की टॉप कंपनियों में से एक
* 12 कंपनियों का संचालन
* जनरल प्रोडक्ट्स, क्रिटिकल केयर, आॅथोर्पेडिक्स, गाइनकोलॉजी, डमेर्टोलॉजी और कॉस्मेटिक्स में उत्पाद
एमआईटीएस की खासियत
कंपनी का दावा है कि उनकी दवाएं सस्ती होने के साथ गुणवत्ता में भी बेहतरीन हैं। वेबसाइट के अनुसार, एमआईटीएस का फार्मा सेक्टर में 25 साल से अधिक अनुभव है। 51 स्कॉर्पियो का यह तोहफा केवल लग्जरी नहीं बल्कि कर्मचारियों की मेहनत का सम्मान और कंपनी की संस्कार आधारित संस्कृति का प्रतीक है। भाटिया की कहानी यह दिखाती है कि संघर्ष, दृढ़ता और दूरदर्शिता से दिवालिया कारोबारी भी करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर सकता है।