
पहले शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 1000 रुपये का जुर्माना (Fine)लगता था, लेकिन अब इसे 10,000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने के साथ-साथ 6 महीने तक की जेल भी हो सकती है। यदि आप फिर से ड्रिंक एंड ड्राइव करते हुए पकड़े जाते हैं तो जुर्माना 15,000 रुपये तक बढ़ जाएगा और साथ ही 2 साल तक की जेल भी हो सकती है।
पहले हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना(Fine) था, लेकिन अब यह बढ़कर 1000 रुपये हो गया है। इसके अलावा, हेलमेट न पहनने पर तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल अब महंगा पड़ेगा। पहले इस गलती पर 500 रुपये का चालान कटता था, अब यह जुर्माना 5000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा में सुधार करना है।
रेड लाइट क्रॉस करने पर पहले 500 रुपये का जुर्माना(Fine) होता था, लेकिन अब यह जुर्माना 5000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। ओवरलोडिंग करने पर भी पहले 2000 रुपये का जुर्माना था, अब यह बढ़कर 20,000 रुपये हो गया है।
यदि आपका बच्चा 18 साल से कम उम्र का है और वह गाड़ी चला रहा है तो आपको 25,000 रुपये का जुर्माना (Fine)भरना होगा। इसके साथ ही गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो सकता है और 3 साल तक उसे ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिलेगा।
इन सख्त नियमों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ाना और ट्रैफिक दुर्घटनाओं को कम करना है। अब वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गया है, क्योंकि कोई भी गलती भारी जुर्माने और सजा का कारण बन सकती है।Fine: