कर्नल सोफिया कुरैशी पर अनर्गल बोलने वाले मंत्री पर हाईकोर्ट सख्त, एफआईआर के आदेश
Vijay Shah
भारत
चेतना मंच
14 May 2025 10:45 PM
Colonel Sophia Qureshi : कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट का सख्त रुख एक महत्वपूर्ण कानूनी और राजनीतिक घटनाक्रम बन गया है। इस मामले में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी, जो भारतीय सेना की प्रतिष्ठित अधिकारी हैं, को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान को लेकर देशभर में विरोध शुरू हो गया, खासकर सेना, महिला सम्मान और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों को लेकर।
हाईकोर्ट का हस्तक्षेप :
जबलपुर हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने आदेश दिया कि सरकार 4 घंटे के भीतर इस मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे और शाम 6 बजे तक रिपोर्ट पेश करे। हालांकि मंत्री विजय शाह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, लेकिन अदालत ने इसे पर्याप्त नहीं माना। मोहन सरकार (मध्य प्रदेश) पर दबाव बढ़ता जा रहा है, और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें मंत्री पद से हटाया जा सकता है। बीजेपी फिलहाल चुप है, लेकिन आंतरिक चचार्एं तेज हैं।
कर्नल सोफिया कुरैशी कौन हैं?
पहली महिला अफसर जिन्होंने एक सैन्य दल का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व किया है। सेना में उनका योगदान गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक माना जाता है। इस घटनाक्रम के कारण भाजपा के लिए महिला सम्मान और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों पर संतुलन बनाए रखना चुनौती बन सकता है। हाईकोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान लेना न्यायपालिका की सक्रियता का संकेत है, जो संवेदनशील मामलों में निष्क्रियता को सहन नहीं करेगी। यह मामला दर्शाता है कि प्रभावशाली पदों पर बैठे लोगों के बयान समाज में कितने व्यापक प्रभाव डाल सकते हैं।