दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर इस महीने से भरेंगे फर्राटा, सफर होगा 2-2.5 घंटे में
भारत
चेतना मंच
19 Aug 2025 07:25 PM
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने की काफी दिनों से लोग इंतजार कर रहे थे। अब वो इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अक्टूबर 2025 से खुल जाएगा, यह सफर होगा सिर्फ 2-2.5 घंटे में पूरा।
लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जनता के लिए अक्टूबर 2025 में खुलने वाला है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इसे तब ही खोला जाएगा जब यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा। Delhi-Dehradun Expressway :
मुख्य बातें:
* सफर का समय: दिल्ली से देहरादून का समय घटकर सिर्फ 2-2.5 घंटे रह जाएगा, पहले 5-6 घंटे लगता था।
* रफ्तार: वाहन एक्सप्रेसवे पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से फरार्टा भर सकेंगे।
* मार्र्ग : दिल्ली अक्षरधाम से शुरू होकर यूपी के बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा।
* लागत: निर्माण पर लगभग 12,000 करोड़ रुपये खर्च हुए।
* यूपी की कनेक्टिविटी: एक्सप्रेसवे से यूपी के कई शहरों की दिल्ली और उत्तराखंड तक पहुंच आसान होगी।
इस एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद यात्रियों को लंबी दूरी तय करने में समय और मेहनत दोनों की बचत होगी, और सफर होगा बेहद सुविधाजनक। Delhi-Dehradun Expresswayनोएडा एयरपोर्ट पर कार्गो हब से वेस्ट यूपी के किसानों को बड़ा लाभ, विदेश तक जाएंगे कृषि उत्पाद