
प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास (Famous Poet Kumar Vishwas) के दामाद के विषय में बताने से पहले आपको बता दें कि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी का नाम अग्रता शर्मा है। कुमार विश्वास ने पूरे विधि-विधान के साथ अग्रता शर्मा की शादी की है। अग्रता शर्मा की शादी पवित्र खंडेलवाल नाम के युवक के साथ हुई है। कुमार विश्वास के दामाद बने पवित्र खंडेलवाल एक उद्योगपति घराने के पुत्र हैं। कुमार विश्वास जिस प्रकार प्रसिद्ध है उसी प्रकार उद्योगों के क्षेत्र में उनके दामाद पवित्र खंडेलवाल का परिवार भी प्रसिद्ध परिवार है।
पवित्र खंडेलवाल एक सफल बिजनेसमैन हैं और अलग-अलग सेक्टर्स में उनकी कंपनियां काम करती हैं। पवित्र और कुमार विश्वास की बेटी अग्रता दोनों एक ही कॉलेज से पढ़े-लिखे हैं। पवित्र ने इंग्लैंड के वारविक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। यहीं से अग्रता ने भी बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है। वहीं, अग्रता की बात करें तो विदेश से पढ़ाई करने के बाद वह एक मार्केटिंग कंपनी चलाती हैं। कंपनी का नाम डिजिटल खिडक़ी है। इसमें वह डायरेक्टर हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है। पवित्र और अग्रता की शादी भले ही अभी हुई हो, लेकिन दोनों की सगाई पिछले साल अप्रैल में कर दी गई थी।
अग्रता और पवित्र की शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई है। यहां पिछोला झील किनारे स्थित लीला पैलेस होटल में शादी के कार्यक्रम हुए, जहां बड़ी संख्या में मेहमानों को बुलाया गया। इस कार्यक्रम में सोनू निगम, कैलाश खेर समेत करीब 200 मेहमान शामिल हुए। कुमार विश्वास और उनकी पत्नी मंजू शर्मा शादी समारोह के दौरान जमकर ठुमके लगाते हुए दिखाई दिए। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और उनके फैंस को काफी पसंद आया।
कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की बेटी अग्रता तथा पवित्र का रिसेप्शन समारोह बुधवार (5 मार्च 2025) को दिल्ली में आयोजित हुआ। कुमार विश्वास की तरफ से आयोजित रिसेप्शन समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अनेक केंद्रीय मंत्री, दिग्गज नेता, उद्योगपति, धार्मिक तथा फिल्मी क्षेत्र की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई। आपको यह भी बता दें कि कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी अग्रता शर्मा है तथा छोटी बेटी का नाम कुहू शर्मा है। कुमार विश्वास अपनी दोनों बेटियों के ऊपर गर्व करते हैं।