आ गई देश की पहली सरकारी कैब सर्विस, भारत टैक्सी ऐप से ऐसे करें बुकिंग
भारत
चेतना मंच
25 Oct 2025 05:13 PM
देश के कैब बाजार में अब एक नया और सरकारी खिलाड़ी उतर आया है। केंद्र सरकार ने प्राइवेट कंपनियों ओला और उबर की मनमानी, सर्ज प्राइसिंग और ड्राइवरों की शिकायतों को देखते हुए भारत टैक्सी नाम से देश की पहली सरकारी सहकारी कैब सर्विस लॉन्च की है। यह ऐप फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नवंबर से दिल्ली में शुरू की जाएगी। शुरुआती चरण में लगभग 600 ड्राइवर इस योजना से जुड़ेंगे, जबकि दिसंबर 2025 तक इसे देशभर में 5000 ड्राइवरों के साथ विस्तार देने की योजना है। Government Cab Service :
ऐसे बनाएं अकाउंट
1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से या एपल प्ले स्टोर से भारत टैक्सी ऐप डाउनलोड करें।
2. होम पेज पर रजिस्टर पर टैप करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
3. मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें और आपका अकाउंट तैयार है।
4. अब ऐप में लॉग इन करके सीधे बुकिंग की प्रक्रिया शुरू करें।
कैसे करें कैब बुकिंग
लॉगिन करने के बाद ऐप में आपको तीन प्रमुख विकल्प मिलेंगे :
* लोकल राइड : एयरपोर्ट पिकअप और ड्रॉप जैसी छोटी यात्राओं के लिए।
* आउट स्टेशन : शहर से बाहर की यात्रा के लिए।
* आवर्ली रेंटल : आठ घंटे तक के लिए गाड़ी किराए पर लेने का विकल्प।
बस लोकेशन चुनें, उपलब्ध गाड़ियों में से एक पसंद करें, किराया देखें और कन्फर्म राइड पर टैप करें।
राइड कैंसिल करने की प्रक्रिया भी आसान
अगर किसी कारणवश राइड रद करनी हो, तो ऐप के माई बुकिंग सेक्शन में जाएं और कैंसिल राइड पर टैप करें।
कैंसिलेशन का कारण चुनें और कन्फर्म दबाते ही राइड रद हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल ऐप में कुछ तकनीकी गड़बड़ियां हैं, जैसे कभी-कभी ऐप क्रैश हो जाना या ड्राइवर से कनेक्ट न हो पाना। उम्मीद है कि दिल्ली लॉन्च से पहले इन सभी समस्याओं को ठीक कर लिया जाएगा।
क्यों खास है ऐप?
* यह देश की पहली सरकारी सहकारी कैब सर्विस है।
* किराया होगा फिक्स और पारदर्शी, यानी सर्ज प्राइसिंग से राहत।
* ड्राइवरों और यात्रियों दोनों के हितों का ध्यान रखा गया है।
* सरकार का लक्ष्य है सस्ता, सुरक्षित और भरोसेमंद सफर हर नागरिक के लिए।