आईपीएल में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी के कायल हुए आनंद महिंद्रा और युवराज
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:55 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:55 PM
IPL Record : महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (14 वर्ष 32 दिन) ने आईपीएल 2025 टूनार्मेंट में इतिहास रच दिया है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए, उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक दिया और 38 गेंदों पर कुल 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वैभव अब टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक पारी में 11 छक्के और 7 चौके शामिल रहे, यानी 94 रन सिर्फ बाउंड्री से आए।
आनंद महिंद्रा भी हुए कायल
प्रसिद्ध बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वैभव की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा,
यह न केवल आईपीएल का, बल्कि क्रिकेट के इतिहास का एक स्वर्णिम क्षण है। मैं दुआ करता हूं कि वैभव इस सफलता को सही दिशा में ले जाएं और नई ऊंचाइयों को छुएं। महिंद्रा की सराहना ने वैभव के कारनामे को और भी ऐतिहासिक बना दिया है।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में चला बल्ले का तूफान
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में यशस्वी जायसवाल के साथ 166 रनों की साझेदारी करते हुए, वैभव ने राजस्थान को 8 विकेट से शानदार जीत दिलाई। उन्होंने क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों जैसे इशांत शर्मा और राशिद खान को भी नहीं छोड़ा। और अपनी इस ऐतिहासिक पारी में 11 छक्के और 7 चौके लगा डाले, यानी 100 रन में 94 रन सिर्फ बाउंड्री से आए। इस शतक से उन्होंने आईपीएल के इतिहास में सदैव के लिए अपना नाम लिखा लिया।
रिकॉर्ड्स की झड़ी
-14 साल की उम्र में टी20 शतक का नया रिकॉर्ड।
-मनीष पांडे, ऋषभ पंत और देवदत्त पडिक्कल जैसे सितारों के रिकॉर्ड तोड़े।
-आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक (35 गेंद में)।
सोशल मीडिया पर मची धूम
वैभव की इस धमाकेदार पारी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने लिखा है कि 14 साल की उम्र में हम क्या कर रहे थे? ये बच्चा दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों का सामना कर रहा है, वो भी बेखौफ होकर! वैभव सूर्यवंशी का नाम याद रखें! क्रिकेट प्रेमियों ने भी कम उम्र में ऐसी शानदार उपलब्धि के लिए वैभव को सलाम किया। वैभव बिहार से हैं और 13 साल की उम्र में ही राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब उन्होंने साबित कर दिया कि वे भविष्य के सुपरस्टार बनने की राह पर हैं।