
Maharashtra ATS : देश की सुरक्षा प्रणाली में एक बार फिर हनी ट्रैप के जरिए सेंध लगाने की कोशिश का पर्दाफाश हुआ है। महाराष्ट्र एटीएस ने एक 27 वर्षीय रक्षा अनुबंधक रविंद्र मुरलीधर वर्मा को
गिरफ़्तार किया है, जिस पर भारतीय नौसेना के 14 युद्धपोतों की संवेदनशील जानकारियाँ पाकिस्तान से जुड़े एजेंटों को भेजने का आरोप है। इस केस ने न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सवाल
खड़े किए हैं, बल्कि यह भी बताया है कि आधुनिक जासूसी में अब बंदूक नहीं, भावनात्मक ब्लैकमेल हथियार बन चुका है।