सरकार की राहत : गैस सिलेंडर 51.50 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:45 PM
सितंबर की शुरुआत आम लोगों और व्यावसायिक उपयोगकतार्ओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। तेल कंपनियों ने 1 सितंबर 2025 से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर अब 51.50 रुपये सस्ते मिलेंगे। नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 1,580 रुपये में उपलब्ध है, जबकि पहले इसकी कीमत 1,631.50 रुपये थी। मुंबई में यह सिलेंडर 1,531.50 रुपये में मिलेगा, चेन्नई में 1,738 रुपये और कोलकाता में 1,684 रुपये। New Delhi News :
घरेलू रसोई गैस की कीमतें जस की तस
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह राहत केवल व्यावसायिक सिलेंडर पर लागू हुई है। घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कमर्शियल गैस सस्ती होने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों का खर्च कम होगा। इसका असर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है क्योंकि खाने-पीने की कीमतों में संभावित कमी आएगी।
कुछ महीनों में लगातार कटौती
यह पहली बार नहीं है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई गई है। पिछले कुछ महीनों में लगातार कटौती हुई है। 1 जुलाई को 58.50 रुपये और 1 अगस्त को 33.50 रुपये की कमी की गई थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में और राहत भी मिल सकती है। इसके विपरीत घरेलू रसोई गैस की कीमत जस की तस बनी हुई है। जिससे घरेलू उपभोक्ता काफी निराश नजर आ रहे हैं। New Delhi Newsदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट तैयार : जेवर में प्रारंभिक चरण में एक रनवे से उड़ानों का संचालन