1 नवंबर से बदल रहे हैं बैंकों के ये नियम, जानिए कैसे होगा आपकी जेब पर असर
भारत
चेतना मंच
23 Oct 2025 05:55 PM
अगर आपका बैंक खाता या लॉकर है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। वित्त मंत्रालय ने बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है, जो सीधे तौर पर आपकी जमा राशि, लॉकर और बैंकिंग सुविधाओं को प्रभावित करेगा। नए नियम 1 नवंबर 2025 से प्रभावी होंगे और ग्राहकों को अपने पैसों और संपत्ति पर अधिक नियंत्रण और फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी।
New Delhi News :
1. अब एक से अधिक नामांकित व्यक्ति
अब तक बैंक खाते या लॉकर में केवल एक या दो नामांकित व्यक्तियों का विकल्प था। नए नियमों के तहत ग्राहक अब चार तक नामांकित व्यक्ति जोड़ सकेंगे। आप तय कर सकते हैं कि प्रत्येक नामांकित व्यक्ति को कितने प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी, जैसे एक को 50%, दूसरे को 30% और बाकी 20%। यह बदलाव पारदर्शिता बढ़ाएगा और भविष्य में किसी भी विवाद या क्लेम प्रक्रिया को आसान बनाएगा।
2. लॉकर और सेफ कस्टडी में क्रमिक नामांकन
कीमती वस्तुओं के लिए अब केवल क्रमिक नामांकन की अनुमति होगी। इसका मतलब है कि पहले नामांकित व्यक्ति की मृत्यु के बाद ही अगला नामांकित व्यक्ति स्वामित्व पाने के योग्य होगा। इससे लॉकर और सुरक्षित अभिरक्षा में रखी संपत्ति का स्वामित्व और उत्तराधिकार प्रक्रिया स्पष्ट और आसान हो जाएगा।
3. बैंकिंग में बढ़ेगी पारदर्शिता और सुरक्षा
वित्त मंत्रालय के अनुसार, इन बदलावों से बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और दावा निपटान की प्रक्रिया में एकरूपता आएगी।
मंत्रालय जल्द ही बैंकिंग कंपनी (नामांकन) नियम 2025 जारी करेगा, जिसमें नामांकन जोड़ने, बदलने या रद करने की प्रक्रिया सरल भाषा में बताई जाएगी।
4. सिर्फ नामांकन ही नहीं, बड़े सुधार भी
इन नियमों का उद्देश्य सिर्फ नामांकन तक सीमित नहीं है। सरकार का मकसद है:
* बैंकिंग क्षेत्र में गवर्नेंस मजबूत करना
* जमाकतार्ओं की सुरक्षा बढ़ाना
* रिपोर्टिंग सिस्टम में एकरूपता लाना
* सहकारी बैंकों में निदेशकों के कार्यकाल को व्यवस्थित करना
* आॅडिट क्वालिटी में सुधार लाना
5. आम ग्राहक पर असर
1 नवंबर से ग्राहकों को सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अब अपने पैसों और लॉकर की चीजों के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। इससे भविष्य में संपत्ति विवाद या दावे के समय परिवार को परेशानी नहीं होगी। कुल मिलाकर, नए नियम बैंकिंग प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और ग्राहक-हितैषी बनाएंगे। New Delhi News