Operation Sindoor : बीएसएफ कॉन्स्टेबल पूर्णम शॉ की हुई वतन वापसी
Operation Sindoor
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:14 AM
Operation Sindoor : देश की रक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार शॉ की पाकिस्तान से सुरक्षित वापसी हो चुकी है। बता दें कि 23 अप्रैल को पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए गए कॉन्स्टेबल शॉ को 21 दिनों के बाद आखिरकार अटारी बॉर्डर पर भारत को सौंप दिया गया है।
कैसे हुआ था सीमा पार?
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ठीक अगले दिन, बीएसएफ के जवान पूर्णम शॉ नियमित गश्त के दौरान पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास थे। खेतों के समीप सुरक्षा भ्रमण करते समय वे गलती से सीमा को पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गए थे । जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा उन्हें हिरासत में ले लिया गया था ।
बंगाल के रहने वाले है पूर्णम शॉ
पूर्णम शॉ पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा कस्बे के निवासी हैं। उनकी अनुपस्थिति के दौरान उनकी पत्नी रजनी शॉ ने पति की सलामती के लिए हर संभव प्रयास किए। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलकर मदद की गुहार लगाई और चंडीगढ़ जाकर बीएसएफ अधिकारियों से भी संपर्क भी किया था । Operation Sindoor :