नॉर्थ ईस्ट रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 : 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:35 AM
रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नॉर्थ ईस्ट रेलवे (एनईआर), गोरखपुर ने 1104 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार इस अवसर के लिए 16 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। Railway Recruitment :
भर्ती का पूरा विवरण
यह भर्ती रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप और यूनिट्स के लिए की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे विभाग में अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। यह अवसर उन युवाओं के लिए बेहद खास है जो 10वीं पास हैं और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट रखते हैं। पदों की संख्या 1104 है। भर्ती संगठन है रेलवे भर्ती सेल, नॉर्थ ईस्ट रेलवे, गोरखपुर।
महत्वपूर्ण तिथियां:
* आवेदन प्रारंभ: 16 अक्टूबर 2025
* आवेदन की अंतिम तिथि: 15 नवंबर 2025
* फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 15 नवंबर 2025
शैक्षिक योग्यता:
* उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों।
* संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (16 अक्टूबर 2025 तक):
* न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
* अधिकतम आयु: 24 वर्ष
आयु में छूट:
* एससी/एसटी: 5 वर्ष
* ओबीसी: 3 वर्ष
* दिव्यांग उम्मीदवार: 10 वर्ष
आवेदन शुल्क:
* सामान्य / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: 100
* एससी / एसटी / दिव्यांग / महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं
आवेदन कैसे करें:
उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट
[www.ner.indianrailways.gov.in](https://www.ner.indianrailways.gov.in)
पर जाकर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेज शैक्षिक प्रमाणपत्र, आईटीआई सर्टिफिकेट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना जरूरी है।
महत्वपूर्ण बातें:
* अधूरी या गलत जानकारी देने वाले आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
* चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें हाई स्कूल और आईटीआई के अंकों का औसत लिया जाएगा।
* चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित ट्रेनिंग अवधि के लिए रेलवे वर्कशॉप में भेजा जाएगा।
रेलवे में अप्रेंटिस के रूप में करियर शुरू करने का यह बेहतरीन मौका है। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते आवेदन करें। देर न करें, क्योंकि 15 नवंबर 2025 अंतिम तिथि है।