यौन शोषण का आरोपी प्रोफेसर रेप के बाद खिलाता था गर्भनिरोधक दवा
Rapist Professor
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 10:57 AM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 10:57 AM
Rapist Professor : हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष और चीफ प्रॉक्टर रजनीश कुमार पर कई छात्राओं ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि रजनीश कुमार पिछले 20 वर्षों से छात्राओं का यौन शोषण कर रहे थे, जिसमें वे परीक्षा में अच्छे अंक देने और नौकरी का झांसा देकर उन्हें फंसाते थे। वो छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था। अब जब छात्राओं ने महिला आयोग में शिकायत की तो मामला उजागर हुआ।
आयोग से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज
राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने रजनीश कुमार के खिलाफ रेप, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शामिल थे, जो रजनीश कुमार की आपत्तिजनक गतिविधियों को प्रमाणित करते हैं। इस रेपिस्ट प्रोफेसर के खिलाफ छात्राओं ने न केवल शिकायत की है बल्कि उन्होंने बाकायदा कई फोटो व वीडियो भी उपलब्ध कराया है। जिससे इस प्रोफेसर की काली करतूतों का भांडा फूटा और उसको सजा मिलना निश्चित है।
यौन शोषण के दौरान गुप्त रूप से बनाता था वीडियो
पुलिस के अनुसार, रजनीश कुमार छात्राओं को परीक्षा में पास कराने, अच्छे अंक दिलाने और सरकारी नौकरी का झांसा देकर उनका यौन शोषण करते थे। वे इस दौरान गुप्त रूप से वीडियो बनाते थे, ताकि बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके। एफआईआर दर्ज होने के बाद से रजनीश कुमार फरार हैं, और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। पिछले बीस सालों से यह प्रोफेसर छात्राओं का यौन उत्पीड़न कर रहा था।
कॉलेज प्रशासन ने रजनीश कुमार को किया निलंबित
इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने रजनीश कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़ित छात्राओं से संपर्क कर उनके बयान दर्ज कर रही है। यह घटना शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा और नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब तक जितने मामले दर्ज हुए हैं वो इस प्रोफेसर को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पर्याप्त हैं।