RBI : इसी साल नया इतिहास रचेगा भारत, दुनिया को दिखाएगा ताकत
RBI
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:10 AM
RBI : पूरी दुनिया में भारत की खूब चर्चा हो रही है। इसी चर्चा के बीच भारत के सबसे बड़े बैंक RBI ने बहुत बड़ा दावा किया है। RB Iने एक रिपोर्ट जारी करके यह बड़ा दावा किया है। RBI की रिपोर्ट में साफ-साफ कहा गया है कि भारत इसी साल 2025 में नया इतिहास रचेगा। RBI की रिपोर्ट पर कहा गया है कि भारत दुनिया को अपनी आर्थिक ताकत दिखाते हुए वर्ष 2025 के अंत तक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा।
क्या कहती है RBI की रिपोर्ट
RBI ने एक ताजा रिपोर्ट जारी की है। RBI की यह रिपोर्ट भारत के प्रत्येक नागरिक की खुशी को बढ़ाने वाली रिपोर्ट है। RBI की इस ताजा रिपोर्ट में साफ-साफ कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था इसी साल 2025 में पूरी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक यानी कि RBI भारत का केंद्रीय बैंक है। RBI के द्वारा ही भारत की पूरी अर्थव्यवस्था का संचालन किया जाता है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अप्रैल महीने के लिए 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के मुताबकि, भारत के इंडस्ट्रियल और सर्विस सेक्टर से जुड़े कई इंडिकेटर अप्रैल में भी अच्छी रफ्तार के साथ भागते नजर आए हैं. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, ग्लोबल इकोनॉमी के सामने बड़ी चुनौतियां हैं, ट्रेड टेंशन, नीतिगत अनिश्चितता में इजाफे से लेकर उपभोक्ता भावना में कमी वैश्विक विकास की राह में बाधा बने नजर आ रहे हैं. लेकिन दूसरी ओर तमाम चुनौतियों के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) इन बाहरी दबावों के बावजूद लचीलापन बनाए रखे है।
जापान को पीछे छोड़कर दुनिया को दिखा देंगे ताकत
IMF के अनुमानों का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारत 2025 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था (Fastest Growing Economy) बना रहेगा और इस साल जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, चुनौतियों के बावजूद भारत आत्मविश्वास के साथ मौजूदा वैश्विक चुनौतियों का सामना करने, उभरते अवसरों का लाभ उठाने तथा वैश्विक विकास के प्रमुख चालक के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करने के लिए अच्छी स्थिति में है।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपने नए वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अप्रैल 2025 में भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा था कि Indian Economy इसी साल 2025 में जापान की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (India Become World's 4th Largest Economy) बन जाएगा. आईएमएफ ने FY26 के लिए भारत की नॉमिलन जीडीपी 4,187.017 अरब डॉलर होने की उम्मीद जताई है, जो कि जापान के लिए अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से जताए गए संभावित जीडीपी अनुमान से थोड़ा अधिक है. IMF ने Japan Economy का अनुमान 4,186.431 अरब डॉलर जताया है। RBI