
RBI : भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सभी बैंकों को 31 मार्च, 2025 को विशेष समाशोधन (स्पेशल क्लियरिंग) प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश 2024-25 वित्तीय वर्ष के सरकारी लेन-देन के लेखा-जोखा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिया गया है।