त्योहारों पर दिल्ली से यूपी-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रीगण समय नोट कर लें
भारत
चेतना मंच
10 Sep 2025 06:55 PM
दिल्ली से दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के मौके पर यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से यात्रियों को आरामदायक और समय पर सफर का भरोसा मिलेगा। Special Trains :
प्रमुख पूजा स्पेशल ट्रेनें
1. सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा (05575/05576)
* सहरसा से: 17 सितंबर से 10 दिसंबर तक, हर बुधवार
* आनंद विहार से: 23 सितंबर से 16 दिसंबर तक, हर मंगलवार
* कुल 13 फेरों में चलेगी
2. पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट (05579/05580)
* पूर्णिया कोर्ट से: 16 सितंबर से 15 दिसंबर, सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार
* वापसी आनंद विहार टर्मिनल से: 18 सितंबर से 17 दिसंबर, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार
* कुल 52 फेर
3. *नई दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल (04022)
* नई दिल्ली से प्रस्थान: दोपहर 02:00 बजे
* मार्ग: गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा
* गोरखपुर पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 05:00 बजे
4. गोरखपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक पूजा स्पेशल (04021)
* गोरखपुर से प्रस्थान: सुबह 07:00 बजे
* मार्ग: बस्ती, गोंडा, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, गाजियाबाद
* नई दिल्ली पहुंचने का समय: रात 11:10 बजे
ट्रेन का विवरण
इन सभी ट्रेनों में कुल 20 कोच लगाए गए हैं
* 2 जनरेटर सह लगेज वैन
* 18 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी कोच
ये ट्रेनें रक्सौल, सीतामढ़ी, गोरखपुर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेंगी।