7 दिन में हलफनामा नहीं तो राहुल गांधी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई तय!
भारत
चेतना मंच
18 Aug 2025 03:48 PM
बिहार में मतदाता सूची (SIR) और कथित वोट चोरी पर मचे बवाल के बीच चुनाव आयोग ने सख्त तेवर दिखाए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आयोग ने निशाना साधते हुए साफ कहा है कि उन्हें 7 दिन के अंदर शपथपत्र (हलफनामा) देकर अपने आरोपों को साबित करना होगा, वरना कार्रवाई होगी और देश से माफी मांगनी पड़ेगी। Vote Theft :
क्या कहा चुनाव आयोग ने?
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राहुल गांधी के आरोपों को "झूठा और भ्रामक" बताया। उन्होंने कहा कि "जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत शिकायत करने का पूरा अवसर है। लेकिन राहुल गांधी न तो संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं और न ही प्रक्रिया का पालन किया।" वोट चोरी का आरोप बेबुनियाद है। आयोग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। आयोग ने साफ कहा कि यदि 7 दिन में हलफनामा नहीं दिया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
आयोग क्यों नाराज है?
* राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाया था।
* आयोग का कहना है कि मतदाता सूची एक सख्त प्रक्रिया से गुजरती है मसौदा, दावे-आपत्तियाँ और फिर अंतिम सूची।
* आयोग ने कहा कि जनता को गुमराह करना संविधान का अपमान है।
* सुप्रीम कोर्ट भी पहले कह चुका है कि मतदाता सूची साझा करना मतदाता की निजता का उल्लंघन है। Vote Theft
आयोग का संदेश
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "चुनाव आयोग गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिला सभी वर्गों के मतदाताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। झूठे आरोपों से डरने वाला नहीं।" यानी साफ है कि राहुल गांधी पर आयोग का शिकंजा कस चुका है। अब सात दिन के भीतर या तो वह अपने दावे का सबूत देंगे या माफी मांगेंगे, नहीं तो बड़ी कार्रवाई तय है। Vote Theftनोएडा में जल्द बनेगी 6 लेन एलिवेटेड रोड, जेवर एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे से होगा सीधा कनेक्शन