Kerala केरल के इडुक्की में सड़क दुर्घटना में 1 छात्र की मौत, 43 घायल
Kerala
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:53 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:53 AM
Kerala : इडुक्की। केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली इलाके में रविवार को पर्यटकों की एक बस सड़क से करीब 100 फुट नीचे गिर गई, जिसमें सवार एक छात्र की मौत हो गयी और 40 छात्रों समेत 43 अन्य घायल हो गए।
Kerala News
वेल्लाथुवाल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच हुई जब बस तमिलनाडु के पर्वतीय इलाके कोडाइकनाल से आ रही थी। इसमें सवार छात्र 29 दिसंबर को कोडाइकनाल घूमने गए थे।
उन्होंने कहा, “वे (राज्य के मलप्पुरम जिले के)तिरूर में एक क्षेत्रीय आईटीआई संस्थान के छात्र हैं और संस्थान वापस जा रहे थे।”
अधिकारी ने कहा कि स्थानीय निवासियों, बचावकर्मियों और पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर नजदीकी तालुका अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हालांकि उसका शव सुबह छह बजे तक बरामद नहीं हो सका, वह वाहन के नीचे फंस गया था।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन सड़क संकरी थी और दुर्घटना उस समय हुई जब बस एक मोड़ से गुजर रही थी।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल गंभीर नहीं है।