
Ghaziabad News : गाजियाबाद । कल रविवार को लोहिया नगर (Lohia Nagar) पुराना बस अडडा के पास स्थित अग्रसेन भवन (Agrasen Bhavan) पर 22वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव (Shri Shyam Phalgun Festival) का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम खाटू सेवक मंडल द्वारा किया जा रहा है। यह जानकारी श्री श्याम खाटू सेवा मंडल के संस्थापक तथा कार्यक्रम संचालक सुरेन्द्र कुमार गर्ग (Surendra Kumar Garg) (मक्खन लाल जी) ने दी है।
श्री गर्ग ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव (Phalgun Festival) दोपहर करीब 3.15 बजे से शुरू होगा जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक आनंद गुप्ता (दिल्ली), बीकानेर के प्रवेश शर्मा, जयपुर के निजाम भाई, दिल्ली के सुनील जैन तथा गाजियाबाद के के.के. मित्तल श्री खाटू श्याम के भजनों से लोगों को भक्ति के सागर में सराबोर करेंगे।
[caption id="attachment_146339" align="aligncenter" width="800"]
Ghaziabad News[/caption]