HIV in Assam : असम में 25,703 लोग एचआईवी से पीड़ित
HIV in Assam :
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:52 AM
HIV in Assam : गुवाहाटी। असम में लगभग 25,073 लोग एचआईवी से पीड़ित हैं। यह जानकारी असम राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (एएसएसीएस) ने दी है। उसके अनुसार इन 25,073 लोगों में 45 प्रतिशत महिलाएं जबकि तीन फीसदी बच्चे हैं।
सोसाइटी ने बृहस्पतिवार को विश्व एड्स दिवस के मौके पर ‘नाको एचआईवी अनुमान रिपोर्ट 2021’ का हवाला देते हुए कहा कि असम में एचआईवी फैलने की दर 0.09 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय दर 0.21 फीसदी से कम है। राज्य में ‘एंटीरेट्रोवाइरल उपचार’ कराकर जीवित रहने वाले लोगों की संख्या 10,765 है।
HIV in Assam :
कामरूप (महानगर) जिले में सबसे अधिक 7,610 लोग एचआईवी से पीड़ित हैं। इसके बाद कछार में 5,200, नगांव में 1,602 और डिब्रूगढ़ में 1,402 लोग इसकी चपेट में हैं।
एएसएसीएस ने कहा कि असम में एचआईवी के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 81.63 प्रतिशत विषमलैंगिकों (हेटेरोसेक्शुअल) के बीच यौन संबंध के माध्यम से सामने आए हैं। 5.54 प्रतिशत मामले सीरिंज और सुइयों के इस्तेमाल के माध्यम से, 4.76 प्रतिशत माता-पिता से बच्चों में संक्रमण फैलने के कारण, 4.61 प्रतिशत समलैंगिकों के जरिए, 0.85 प्रतिशत मामले रक्त संक्रमण के कारण सामने आए हैं। 2.61 प्रतिशत मामलों की कोई वजह नहीं बताई गई है।
Bihar News: एड्स से शर्मसार न हों, जांच कराएं युवा:तेजस्वी