27 September 2021-भारत बंद, जाने क्या-क्या खुला रहेगा
27 September 2021 Bharat bandh (PC- TV9 Bharatvarsh)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
30 Nov 2025 12:17 PM
27 सितम्बर 2021भारत बंद- (27 September 2021 Bharat Bandh) किसान आंदोलनकारियों ने 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद की तैयारी पूरी कर ली है। यह आंदोलन सुबह 6 बजे शुरू होगा जो शाम को 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान सभी आंदोलनकारी किसान दिल्ली के सभी बॉर्डर पर धरना देंगे। इस आंदोलन में ग्रामीण किसानों को सम्मिलित नहीं किया जाएगा। गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों को ही NH24 व NH9 मार्ग की ट्रैफिक को बन्द करने की अनुमति है।
उत्तर प्रदेश राज्य के राजवीर सिंह जो कि किसान यूनियन के अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि काफी भारी संख्या में किसान पहले से आंदोलन में मौजूद है। आंदोलन में मौजूद यही किसान भारत बंद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जबकि उत्तर प्रदेश राज्य की अलग-अलग जिलों से किसान इस आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए नहीं आएंगे। यह सारे किसान अपने अपने जिले में ही भारत बन्द आयोजन को अंजाम देंगे। यूपी के अध्यक्ष जादौन ने यह बात साफ कर दी है कि यदि पुलिस आंदोलनकारियों को हटाने के लिए कोई भी कदम बढ़ाती है तो आंदोलनकारी जेल जाने को तैयार है लेकिन धरने से उठने को तैयार नहीं है।
27 सितम्बर भारत बंद (27 September 2021 Bharat Bandh) के दौरान क्या-क्या रहेगा खुला व क्या-क्या रहेगा बन्द-
किसान किसान आंदोलन के तहत 27 सितंबर को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक भारत बंद रहेगा। इस दौरान बाजार, सरकारी एवं निजी दफ्तर, शिक्षण संस्थान व सभी दुकानें बन्द रहेगी।
ये रहेगा खुला -
भारत बंद का असर अस्पताल, राहत एवं बचाव कार्य, इमरजेंसी सेवाओं, दवा की दुकानों, सामाजिक निजी प्रतिष्ठानों पर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही आंदोलनकारियों को यह साफ हिदायत दे दी गई है कि यदि वह एंबुलेंस सायरन की आवाज सुनते हैं तो उन्हें रास्ता देने के लिए उठना पड़ेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें किसान आंदोलन के समर्थन में कई प्राइवेट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भी जुड़े हुए है, ऐसे में देश बंदी के दौरान सड़कों पर गाड़ियां भी नाम मात्र की ही दिखेंगी।
इन राजनीतिक पार्टियों ने आंदोलन का किया समर्थन-
किसान आंदोलन के समर्थन में कई राजनीतिक पार्टियां भी सामने आई है इनमें कांग्रेस पार्टी का नाम सबसे ऊपर है। कांग्रेस पार्टी (Congress) के प्रवक्ता गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh) ने इस बात की पुष्टि की है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से किसानों के भारत बंद आंदोलन का समर्थन करेंगे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी(AAM) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने भी ट्वीट करके कहा है कि - 'आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हमेशा काले कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़े हैं।
27 सितम्बर भारत बंद (27 September 2021 Bharat Bandh) के मद्देनजर राजधानी के सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई-
भारत बंद आंदोलन को मद्देनजर रखते हुए राजधानी की सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। इस बात की पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने की है। अधिकारी ने बताया है कि राजधानी की सीमाओं को पूरी तरह से सुरक्षित कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में भारत बंद का कोई आह्वान नहीं किया गया है। पर्याप्त सुरक्षा बलों को तैयार कर दिया गया है। घटनाक्रम पर पूरी तरह से ध्यान दिया जा रहा है।